हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

7 लाख के बजट में Punch, Exter या Magnite? जानें कौन सी SUV बनेगी वैल्यू फॉर मनी

Best SUV under 7 Lakh: अगर आपका बजट 7 लाख रुपये है और आप एक नई कॉम्पैक्ट SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको बेस्ट ऑप्शन बता रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं…

विज्ञापन

Best SUV under 7 Lakh: भारतीय कार बाजार में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट अब काफी बड़ा हो गया है। कई अच्छे ऑप्शन इस समय मौजूद हैं। यह सेगमेंट 5.99 लाख रुपये से शुरू हो जाता है। इस सेगमेंट में टाटा पंच काफी पसंद की जाती है और यह सबसे ज्याद बिकने वाला मॉडल भी है। पंच से मुकाबला करने के लिए वैसे तो कई गाड़ियां मौजूद है लेकिन निसान Magnite इसे कड़ी टक्कर देती है। दोनों गाड़ियों की बॉडी भी काफी मजबूत है। पंच को जहां 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है तो वहीं मैग्नाईट को 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि इन दोनों में कौन सी SUV सही मायनों में वैल्यू फॉर मनी मोडल है…

डिजाइन और इंटीरियर

टाटा पंच और निसान मैग्नाइट, ये दोनों ही सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी हैं। निसान ने मैग्नाइट में प्रीमियम क्वालिटी देखने को मिलती है। जबकि टाटा पंच की बॉडी सॉलिड जरूर है पर प्रीमियम फ़ील दूर-दूर तक नहीं है। इतना ही नहीं, इसकी फिट और फिनिश बहुत ही खराब है। टाटा पंच का इंटीरियर बहुत ही बेसिक है। फिट और फिनिश बहुत अच्छी नहीं है। जबकि निसान मैग्नाइट का इंटीरियर इस बार थोड़ा बेहतर नज़र आता है। इस बार कंपनी ने फिनिशिंग पर अच्छा काम किया है। दोनों गाड़ियों में आपको अच्छा स्पेस मिलेगा। दोनों ही गाड़ियों की सीटें आरामदायक हैं। 5 लोगों के बैठने की जगह आपको मिल जाएगी। हेड रूम से लेकर लेग रूम के मामले में ये दोनों ही गाड़ियां निराश होने का मौका नहीं देती।

विज्ञापन

इंजन और पावर

पंच में 1.2 लीटर का 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा है, जो 72.5 PS और 103 Nm का टॉर्क जनरेट है। 5 स्पीड गियरबॉक्स से यह लैस है। एक लीटर में यह कार 20.09 Km की माइलेज ऑफर करती है। वहीँ निसान की नई Magnite में दो पेट्रोल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.0L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलते हैं। ये इंजन 6-स्पीड MT या CVT गियरबॉक्स के साथ आते हैं। 20kmpl तक की माइलेज आपको नई मैग्नाइट ऑफ़र करती है।

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो मैग्नाइट में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, 6 एयरबैग्स, हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम, चाइल्ड सीट माउंट, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, व्हीकल डायनेमिक कंट्रोल और हाइड्रोलिक ब्रेक असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गये हैं जबकि टाटा पंच में फ्रंट 2 एयरबैग्स, सेंट्रल लॉकिंग, रियर पार्किंग सेंसर, ABS+EBD और फ्रंट पावर विंडो जैसे फीचर्स दिए गये हैं। हमारे हिसाब से Magnite आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है।

विज्ञापन

किसे खरीदना होगा फायदेमंद ?

Tata Punch इस समय सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV (सभी सेगमेंट में) है, जबकि Nissan Magnite एक अच्छी SUV होने बाद भी बहुत ज्यादा नहीं बिक पाती। पंच की कीमत 6.13 लाख रुपये से शुरू होती है जबकि Magnite की कीमत 5.99 लाख से शुरू होती है। आफ्टर सेल्स सर्विस के मामले टाटा मोटर्स अभी भी काफी पीछे है जबकि निसान के साथ बहुत ज्यादा शिकायत नहीं मिलती। सही मायनों में अगर एक शानदार प्रोडक्ट की बात करें तो आपको Nissan Magnite के बारे में विचार करना चाहिए, क्योंकि यह सही मायनों में एक वैल्यू फॉर मनी SUV है।

Hyundai Exter

विज्ञापन

ये भी है ऑप्शन

अगर अभी भी आपको Punch या Magnite में से कोई भी SUV पसंद नही आ रही है तो फिर आप Hyundai Exter के बारे में विचार कर सकते हैं। इसकी किमय्त 6.12 लाख से शुरू होती है।  हुंडई एक्सटर में 1.2 लीटर का  4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा है 83PS की पावर और 114Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। प्रीमियम क्वालिटी, बढ़िया फीचर्स और स्मूथ परफॉरमेंस के मामले में हुंडई एक्सटर एक बढ़िया सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है।

इसका डिजाइन अच्छा है और सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, ABS+EBD, रियर पार्किंग सेंसर, सेंट्रल लॉकिंग, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक, स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर अनलॉक, फोल्डेबल Key, हाई स्पीड अलर्ट, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। हुंडई एक्सटर का इंटीरियर प्रीमियम है। फिट और फिनिशिंग के मामले में यह गाड़ी बेहतर है। इसमें आपको अच्छा स्पेस मिल जायेगा और 5 लोगों के बैठने की जगह आपको मिल जाएगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:  भारत में उड़ने वाली टैक्सी का सपना होगा सच! ट्रैफिक जाम से मिलेगी आजादी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola