देश में SUV की डिमांड में कोई कमी नहीं आ रही है। बिक्री का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। 12 से 15 लाख की कीमत में आपको काफी दमदार SUV मिल जाएगी। लेकिन, यहां हम एंट्री लेकर SUV की बात नहीं कर रहे हैं... हम बात करे रहे हैं मिड साइज कॉम्पैक्ट SUV के बारे में। आपको  जो सेफ्टी में 5 रेटिंग प्राप्त कर चुकी हैं और चट्टान जैसी मजबूती के साथ आती हैं। इन गाड़ियों में बच्चों से लेकर बड़े भी पूरी तरह से सेफ महसूस कर सकते हैं।

Mahindra Scorpio N

  • 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ
  • कीमत: 13.99 लाख से शुरू

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन सबसे ज्यादा बिकने वाली फुल साइज SUV है। इसमें 1997cc और 2198cc इंजन के ऑप्शन मिलते हैं।  यह एक दमदारSUV मानी जाती है। इसे चलाने का अपना अलग ही मजा है। इसमें स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है। लंबी दूरी के लिए यह परफेक्ट SUV है।  इसमें कई अच्छे सेफ्टी फीचर्स मिलते है। ग्लोबल NCAP के क्रैश टेस्ट में इसे 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसने 34 में से 29.25 अंक प्राप्त किये हैं। महिंद्रा स्कॉर्पियो एन की कीमत 13.99 लाख रुपये से शुरू होती है।

---विज्ञापन---

Skoda Kushaq

  • 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ
  • कीमत: 10.99 लाख से शुरू

स्कोडा की कुशाक भी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है। यह एक सॉलिड SUV है। इसमें स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है। इसमें स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है साथ ही सामान रखने के लिए भी जगह काफी बढ़िया दी गई है। इसका डिजाइन इसे कंप्लीट एसयूवी बनता है। इसमें दो टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है। क्रैश टेस्ट में 34 में से 29.64 पॉइंट हासिल करके इन्हें 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स मिलते हैं। स्कोडा कुशाक की कीमत 10.99 लाख रुपये से शुरू होती है।

---विज्ञापन---

Tata curvv

  • 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ
  • कीमत: 10 लाख से शुरू

टाटा कर्व एक अच्छी SUV है जो कई अच्छे फीचर्स के साथ आती है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स मिलते हैं। Bharat NCAP के सेफ्टी क्रैश टेस्ट में नई curvv को 5 स्टार रेटिंग मिली है।  एडल्ट और चाइल्ड दोनों ही ऑक्यूपेंट्स प्रोटेक्शन में टाटा कर्व को 5 स्टार रेटिंग मिली है। इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, Level-2 ADAS, थ्री पाइंट सीट बेल्ट और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस कार की कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पेट्रोल कार लेनी हो या EV, खरीदने से पहले करें ये 5 काम, खूब होगा फायदा

---विज्ञापन---