---विज्ञापन---

Best Selling Sedan Car 2023: सेडान सेगमेंट में Maruti Dzire बनी सबकी चहेती कार, जानें Verna और Amaze किस नंबर पर

Best Selling Sedan Car 2023: वित्त वर्ष 2023 में सेडान सेगमेंट में Maruti Dzire सबसे अधिक बिकने वाली कार बन गई है। हाल ही में जारी हुए आंकड़ों पर गौर करें तो Maruti Dzire की कुल 1,20,948 यूनिट्स की बिक्री हुई। जो वित्त वर्ष 2022 में 1,08,564 यूनिट्स थी। Honda City की 35,038 यूनिट्स की […]

Best Selling Sedan Car 2023: वित्त वर्ष 2023 में सेडान सेगमेंट में Maruti Dzire सबसे अधिक बिकने वाली कार बन गई है। हाल ही में जारी हुए आंकड़ों पर गौर करें तो Maruti Dzire की कुल 1,20,948 यूनिट्स की बिक्री हुई। जो वित्त वर्ष 2022 में 1,08,564 यूनिट्स थी।

Honda City की 35,038 यूनिट्स की बिक्री

इसके बाद सेडान सेगमेंट में Hyundai Aura का डंका बजा। यह कार दूसरे नंबर पर रही और इसकी कुल 49,832 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं, Honda Amaze की 48,439 यूनिट्स बेची गईं। फिर Tata Tigor की 46,174 यूनिट्स बेची गई। मिड साइज सेडान की बात करें तो वित्त वर्ष 2023 में Honda City की 35,038 यूनिट्स की बिक्री हुई।

---विज्ञापन---
Hyundai AURA

Hyundai AURA

 

Toyota Camry के 989 यूनिट्स बेचे गए

जानकारी के अनुसार Skoda Slavia की वित्त वर्ष 2023 में 22,351 बेची गई। वहीं, इस सेगमेंट में Hyundai Verna के 19,769 यूनिट्स बिके। Volkswagen Virtus के 19,769 यूनिट्स की बिक्री हुई। Maruti Suzuki Ciaz की 3,610 यूनिट, Skoda Superb 1539 यूनिट, Skoda Octavia 1374 और Toyota Camry के 989 यूनिट्स बेचे गए।

---विज्ञापन---
First published on: May 15, 2023 01:20 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola