Best 125cc Bikes: भारत में 125cc बाइक्स की बिक्री लगातार तेजी से बढ़ रही है। वैसे इस सेगमेंट में बहुत ज्यादा मॉडल नही हैं। लेकिन जितने भी मॉडल हैं वो सब के सब बेहतर ग्रोथ कर रहे हैं। जून महीने की बेस्ट सेलिंग बाइक्स की लिस्ट आ गई है। यहां हम आपको देश की बेस्ट सेलिंग 125cc बाइक्स के बारे में बता रहे हैं। आइये जानते हैं पहले नंबर पर किस बाइक ने किया कब्ज़ा? अगर आप 125cc इंजन वाली एक नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
3. Hero Glamour
देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की Glamour 125 इस बार टॉप 10 बेस्ट सेलिंग बाइक्स की लिस्ट में शामिल हो गई है। पिछले महीने इस बाइक की 24,159 यूनिट्स की बिक्री हुई, जिससे यह तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली 125cc बाइक बनी है। इंजन की बात करें तो इसमें 125cc का इंजन लगा है जो i3S टेक्नोलॉजी से लैस है। यह इंजन 7.97kW की पावर और 10.6 Nm का टॉर्क देता है। इसमें i3S टेक्नोलॉजी को शामिल किया है जो फ्यूल की बचत करने में मदद करती है। कंपनी का दावा है कि एक लीटर में यह बाइक 63 Km की माइलेज ऑफर करती है। सिटी राइड के लिए यह एक अच्छी बाइक है। बेहतर ब्रेकिंग के लिए बाइक के फ्रंट में 240mm डिस्क ब्रेक और रियर में 130mm ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है।
2. TVS Raider
125cc बाइक सेगमेंट में टीवीएस रेडर तेजी से ग्राहकों के बीच अपनी जगह बना रही है। पिछले महीने इस बाइक की 28,850 यूनिट्स की बिक्री हुई। यह दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बनी है। इंजन की बात करें तो इस बाइक में 124.8 cc का इंजन लगा है जो 8.37 kW की पावर और 11.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। रियर टेस्ट माइलेज में इस बाइक ने 80 kmpl की माइलेज हासिल की है। इसके फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। इस बाइक की कीमत 95,219 रुपये से शुरू होती है। इस बाइक का लुक्स और इसके फीचर्स ग्राहकों को खूब पसंद आ रहे हैं।
1.
होंडा शाइन पिछले कई सालों से देश की नंबर वन बाइक बनी है। जून महीने की यह बेस्ट सेलिंग बाइक बनी है। पिछले महीने इस बाइक की 1,39,587 यूनिट्स की बिक्री हुई। यह सिंपल डिजाइन में यह बाइक यूथ के साथ फैमिली क्लास को टारगेट करती है। इंजन की बात करे तो शाइन में 124 cc का SI इंजन लगा जो 7.9 kW की पावर और 11 Nm का टॉर्क पैदा करता है। यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
एक लीटर में यह बाइक 60-62 km की माइलेज ऑफर करती है। बाइक में18 इंच के टायर्स लगे हैं। बेहतर ब्रेकिंग के लिए इस बाइक के फ्रंट टायर में 240mm Disc ब्रेक और और रियर में 130 mm ड्रम ब्रेक मिलता है। इस बाइक की कीमत 79,800 रुपये से शुरू होती है।
ये तीनों ही बाइक अपने सेगमेंट में काफी अच्छी मानी जाती हैं। आप अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से इनका चुनाव कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 165km की रेंज और 40000 रुपये का डिस्काउंट, हीरो के इस स्कूटर पर आया सबसे बड़ा ऑफर
संबंधित खबरें
पीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
2 hrs agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
5 hrs agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
1 day ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 days ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines