1.39 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये बाइक! इन 5 बाइक्स के दीवाने हुए लोग

Best Selling 125cc Bikes: भारत में 125cc बाइक सेगमेंट में होंडा सीबी शाइन सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। हर महीने इसकी एक लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक जाती हैं। इस बार जून महीने में होंडा ने शाइन की 1,39,587 यूनिट की बिक्री की है।

Honda shine
विज्ञापन

Best Selling 125cc Bikes: भारत में 125cc बाइक्स की डिमांड काफी तेजी से बढ़ रही है, क्योंकि अब ग्राहकों के पास ज्यादा ऑप्शन मौजूद हैं जबकि पहले इस सेगमेंट में 2-3 बाइक्स ही हुआ करती थी। अब बाइक पहले से एडवांस्ड और स्टाइलिश भी हो गई हैं। बेहतर डिजाइन, बढ़िया फीचर्स और दमदार परफॉरमेंस के दम पर अब ग्राहक भी इस सेगमेंट पर फोकस कर रहे हैं। 125cc इंजन वाली बाइक में माइलेज के साथ बढ़िया परफॉरमेंस मिलती है। आइये आपको बताते हैं देश की 5 सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स के बारे में….

विज्ञापन

Honda Shine 125

भारत में 125cc बाइक सेगमेंट में होंडा सीबी शाइन सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। हर महीने इसकी एक लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक जाती हैं। इस बार जून महीने में होंडा ने शाइन की  1,39,587 यूनिट की बिक्री की है, जो अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा है। बाइक में 125cc का इंजन लगा है। यह एक भरोसेमदं इंजन भी माना जाता है। लेकिन डिजाइन के मामले शाइन निराश करती है। इसे राइड करते हुए आत्मविश्वास नहीं आता। बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 80,250 रुपये से शुरू होती है।

विज्ञापन

Bajaj Pulsar 125

बजाज ऑटो की पल्सर 125 भारत की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। यह बाइक अपने दमदार इंजन के लिए जानी जाती है। इतना ही नहीं इसका बोल्ड डिजाइन यूथ के साथ फैमिली क्लास को भी आकर्षित करता है। जून महीने में बजाज पल्सर 125 की 63,586 यूनिट्स की बिक्री हुई इस बाइक में 125cc का सबसे पावरफुल इंजन लगा है। बाइक का प्लस पॉइंट इसका बैलेंस है। बाइक की कीमत 82,207 रुपये से शुरू होती है।

TVS Raider 125 know price

विज्ञापन

TVS Raider 125

जून महीने में 29,580 यूनिट्स की बिक्री करके Raider 125 तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक के रूप में अपनी पहचान बना चुकी है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि रेडर अपने सेगमेंट की बेस्ट बाइक होते हुए भी इतनी कम बिक रही है। अब इसके पीछे 2 मुख्य कारण है, जिसमें पहला कारण ये है कि ग्राहकों को Raider बाइक पर भरोसा नहीं है। दूसरा कमजोर मार्केटिंग भी एक वजह सामने आई है। रेडर का बैलेंस और इसकी परफॉरमेंस जबरदस्त है इतना ही बाइक की माइलेज का कोई तोड़ नहीं है। एक लीटर में यह बाइक 70किलोमीटर तक की माइलेज ऑफर करती है। बाइक की कीमत 98,731 रुपये से शुरू होती है।

विज्ञापन

Hero Glamour 125

हीरो मोटोकॉर्प की ग्लैमर 125 cc की चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। जून महीने में कंपनी ने इसकी 24,159 यूनिट्स की बिक्री की है। बाइक का सिंपल डिजाइन ग्राहकों को पसंद आ रहा है। लेकिन परफॉरमेंस के मामले में यह बाइक ठीक ठाक है डिजाइन के मामले में आज भी यह बाइक इम्प्रेस नहीं करती। इस बाइक की कीमत 82,598 रुपये से शुरू होती है।

Hero Super Splendor 125

hero स्प्लेंडर 125 जून महीने में पांचवी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बनी है आत्मविश्वास पिछले महीने कंपनी ने इसकी 21,396  यूनिट्स की बिक्री की है। यह एक बेहद सिंपल डिजाइन वाली बाइक है। इसमें 125cc का इंजन लगा है, लेकिन इसकी परफॉरमेंस बहुत अच्छा नही है। इतना ही नहीं इस बाइक को चलाते समय आत्मविश्वास नहीं आता।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ