Best-selling 125cc bikes: इस समय देश में 125cc बाइक सेगमेंट में काफी मॉडल आपको देखने को मिल जाएंगे। होंडा, बजाज, टीवीएस और हीरो की बाइक्स की बिक्री बेहतर हो रही है। टू-व्हीलर कंपनियों ने अपनी अप्रैल महीने की बिक्री के नतीजे जारी कर दिए हैं। यहां हम भारत की 5 सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स की जानकारी आपको दे रहे हैं ताकि जब आप एक नई बाइक खरीदने का प्लान करें तो आपको भी पता चल सके कि किस मॉडल की डिमांड सबसे ज्यादा है।
होंडा शाइन का दबदबा कायम
होंडा शाइन 125 की पिछले महीने(April 2024) 1,21,338 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल अप्रैल में कंपनी ने 89,261 बाइक्स की बिक्री की थी। इस समय शाइन 100cc और 125cc इंजन में उपलब्ध है। बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 65 हजार रुपये से शुरू होती है। बजाज पल्सर की पिछले महीने (April 2024) 87,880 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल अप्रैल में कंपनी ने 78,799 बाइक्स की बिक्री की थी इस बार भी 125cc सेगमेंट में बजाज दूसरे नंबर पर जबकि 51,098 यूनिट्स की बिक्री करके TVS Raider तीसरे नंबर अपनी जगह बनाने में सफल रही है।
चौथे नंबर पर हीरो स्प्लेंडर बाइक रही है। पिछले महीने इस बाइक की कुल 22,595 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल कंपनी ने इस बाइक की 34,681 यूनिट्स की बिक्री की थी। पांचवे नंबर पर हीरो ग्लैमर ने अपनी जगह बनाई है। कंपनी ने पिछले महीने 18,747 यूनिट्स की बिक्री की थी। जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 12,042 यूनिट्स की बिक्री का था।
Honda Shine 125 के फीचर्स
भारत में 125cc बाइक सेगमेंट में होंडा शाइन सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली बाइक है। इसमें 124 cc का 4 स्ट्रोक, SI इंजन लगा है जो 7.9 kW की पावर और 11 Nm का टॉर्क देता है। स्मूथ राइड के लिए इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा दी गई है। एक लीटर में यह बाइक 64 km तक की माइलेज ऑफ़र करती है। बाइक के फ्रंट में 240mm Disc और रियर में 130 mm ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है।
यह भी पढ़ें: इस तपती गर्मी में कार में जरूर रखें ये सामान, इमरजेंसी में आयेंगे बहुत काम
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines