✕
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • बिहार
    • झारखंड
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल
    • गुजरात
    • मुंबई
  • दुनिया
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • ओटीटी
    • टेलीविजन
    • बॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • मूवी रिव्यू
  • चुनाव
  • बिजनेस
  • ऑटो
  • गैजेट्स
  • ज्योतिष
  • Latest News
  • More
    • Opinion
    • लाइफस्टाइल
    • नॉलेज
    • खेल
    • नौकरी
    • साइंस
    • ट्रेंडिंग
    • शिक्षा
    • हेल्थ
  • लेटेस्ट न्यूज
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • ज्योतिष
  • देश
  • प्रदेश
  • हेल्थ
  • गैजेट्स
  • ऑटो
  • ट्रेंडिंग
  • दुनिया
  • Opinion
  • नॉलेज
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • Explainer
  • वीडियो
  • Religion
  • क्राइम
TrendingiranDhurandhar 2Assembly Elections 2026LPGIran Israel War

---विज्ञापन---

हिंदी न्यूज़ / ऑटो / ये हैं सबसे ज्यादा स्पेस वाले स्कूटर, सीट के नीचे रख सकते हैं दो हेलमेट और बहुत सारा सामान

ये हैं सबसे ज्यादा स्पेस वाले स्कूटर, सीट के नीचे रख सकते हैं दो हेलमेट और बहुत सारा सामान

अगर आप एक ऐसा ही स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं जिसमें अच्छा स्पेस मिले तो यहां हम आपको कुछ खास स्कूटरों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है।

Edited By: Bani Kalra | Updated: Mar 18, 2025 13:57

भारत में स्कूटर अब खूब पसंद किये जा रहे हैं। नए मॉडल बाजार में आ रहे हैं। बाइक की तुलना में एक स्कूटर में काफी अच्छा स्पेस मिल जाता है। स्कूटर के फ्रंट और सीट के नीचे काफी जगह मिल जाती है। स्कूटर को चलाना आसान भी है। अगर आप भी एक ऐसा ही स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं जिसमें अच्छा स्पेस मिले तो यहां हम आपको कुछ खास स्कूटरों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं। इन स्कूटरों की सीट के नीचे आपको काफी अच्छा स्पेस मिल जाएगा।

Yamaha Fascino 125

यामाहा फसिनो अपने सेगमेंट का सबसे स्टाइलिश स्कूटर है। इस स्कूटर की कीमत 76 हजार रुपये से शुरू होती है। सामान रखने के लिए इस स्कूटर की सीट के नीचे आपको 21 लीटर का स्पेस  मिल जाता है। इसमें 125cc का इंजन दिया जो  8.2 PS की पावर और 10.3Nm का टॉर्क का देता है, यह इंजन हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस है। इस स्कूटर की राइड क्वालिटी काफी अच्छी है और खराब रास्तों पर यह आसानी से निकल जाता है।

---विज्ञापन---

TVS Jupiter 125

TVS Jupiter 125 एक पावरफुल स्कूटर है। एडवांस्ड स्कूटर है। इसमें अंडर सीट स्टोरेज 32 लीटर का है जिसकी वजह से आप 2 फुल फेस हेलमेट आप यहां रख सकते हैं। इसमें 124.8cc का इंजन दिया है, जो 8.3PS की पावर और 10.5Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस स्कूटर में एनालॉग के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। इसकी हैंडलिंग और राइड क्वालिटी अच्छी है। इस स्कूटर की कीमत 79,540 रुपये से शुरू होती है।

---विज्ञापन---

Suzuki Access 125

सुजुकी एक्सेस 125 एक अच्छा स्कूटर है। इस स्कूटर की सीट के नीचे 21.8 लीटर का स्टोरेज दिया है। इंजन की बात करें तो इसमें 125cc का इंजन दिया है जो 8.7 PS की पावर और 10 Nm का टॉर्क देता है। फीचर्स की बात करें तो इस स्कूटर में फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी, LED हेडलैंप,  मल्टीफंक्शन डिजिटल मीटर और इजी स्टार्ट सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गये हैं। इस स्कूटर के डिस्क वेरिएंट की कीमत 83,949रुपये है।

यह भी पढ़ें: नए इंजन के साथ हीरो स्प्लेंडर को टक्कर देगी होंडा शाइन 100, जानें कीमत


Topics:

scooter with big space

---विज्ञापन---

© B.A.G Convergence Pvt. Ltd. 2024 : All Rights Reserved.