Best Mileage Bikes Under 1 Lakh in India: Car के मुकाबले भारतीय सड़कों पर आज भी मोटरसाइकिल और स्कूटर ज्यादा देखने को मिलते हैं क्योंकि भारत दुनिया का सबसे बड़ा दोपहिया मार्केट है। देश में कई कंपनियां हैं जो दोपहिया वाहन बनाती हैं, जिनमें पेट्रोल स्कूटर और मोटरसाइकिल से लेकर इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक शामिल हैं। हालांकि हम से से ज्यादातर लोग जब भी वाहन खरीदते हैं तो सबसे पहले उस मॉडल का माइलेज देखते हैं, चाहे वह मोटरसाइकिल हो या कोई कार हो। इसलिए, आज हम आपके लिए ऐसी ही कुछ बाइक्स की एक लिस्ट लेकर आए हैं जो सबसे अच्छा माइलेज देती हैं। चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं…
Honda Shine 100
लिस्ट की पहली बाइक की बात करें तो इसमें हमने होंडा शाइन 100 को रखा है जिसकी भारत में कीमत 65,011 रुपये (एक्स-शोरूम) है। होंडा शाइन 100 में आपको 65 किमी/लीटर का तगड़ा माइलेज मिलता है। बाइक में 98.98cc का इंजन लगा है जो 7.28 bhp का पावर आउटपुट और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
Honda SP 125
लिस्ट की दूसरी बाइक भी होंडा कंपनी की है। इसमें हमने एसपी 125 को रखा है जो भारत में 86,747 रुपये की कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। हालांकि इसका प्राइस 91,298 रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाता है। इंजन स्पेक्स की बात करें तो बाइक में 124cc इंजन मिलता है। मोटरसाइकिल 65 किमी/लीटर का माइलेज ऑफर करती है जो 10.72 bhp का पावर आउटपुट और 10.9 Nm का टॉर्क जनरेट करती है।
ये भी पढ़ें : Best Cruiser Bikes: 3 लाख से कम कीमत में 5 क्रूजर बाइक्स, Looks देखकर हो जाएंगे दीवाने
Bajaj Platina 100
इस लिस्ट की तीसरी बाइक बजाज प्लेटिना 100 है जो भारत में 61,617 रुपये से 66,119 रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। बजाज प्लेटिना 100 में आपको 75 किमी/लीटर का तगड़ा माइलेज मिल रहा है और बाइक में 102cc का फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन है। बाइक 7.8bhp का पावर आउटपुट और 8.34Nm का टॉर्क जनरेट करती है।
TVS Sport
माइलेज के मामले में टीवीएस स्पोर्ट भी एक बेहतर ऑप्शन है जिसे आप भारत में 63,301 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। हालांकि इसका प्राइस 69,090 रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाता है। टीवीएस स्पोर्ट 80 किमी/लीटर का माइलेज ऑफर करता है और इसमें 109.7cc इंजन मिलता है जो 8.18 bhp का पावर आउटपुट और 8.7 Nm का टॉर्क देता है।
ये भी पढ़ें : Hyundai Creta N Line Vs Facelift 2024: समझिए किसे खरीदने में है ज्यादा फायदा?
Hero Splendor Plus Xtec
लिस्ट की आखिरी बाइक हीरो स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक है जो भारत में काफी ज्यादा पॉपुलर है। इसे आप 79,705 रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर अपना बना सकते हैं। हीरो स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक में आपको 60 किलोमीटर प्रति लीटर का शानदार माइलेज मिलता है। यह बाइक पावरफुल 97.2cc इंजन से लैस है जो 7.9 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करती है।
संबंधित खबरें
लॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
11 hrs agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
16 hrs agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
18 hrs ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
1 day agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
1 day agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
1 day agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
1 day agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
2 days agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
2 days agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines