Best Mileage Bikes: देश में लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे है, ऐसे में लोग उन बाइक्स की तरफ रुख कर रहे है, जो किफायती तो हो ही पर साथ में बेहतर माइलेज देने में भी सक्षम हो। जितनी ज्यादा माइलेज होगी उतनी ही लागत कम होगी। अगर किसी बाइक का 100 से ऊपर का माइलेज हो, तो बढ़ते पेट्रोल के दामों में यूजर्स को राहत मिलेगी क्योंकि कम पेट्रोल में मोटरसाइकिल ज्यादा चलेगी, तो चलिए आज की अपनी रिपोर्ट में हम आपकों 100km से भी ज्यादा का माइलेज देने वाली बाइक्स के बारें में जानकारी देंगे।
TVS Sport
कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल TVS Sport की कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 61,472 है, यह एक्स शोरुम प्राइस है। इसमें 109cc का इंजन दिया हुआ है, जो 8.18bhp की पॉवर जेनरेट करने में सक्षम है। बाजार में यह बाइक दो वेरिएंट में उपलब्ध है। साथ ही ये 7 कलर ऑप्शन के साथ बाजार में आती है। इसकी मेनटेनेंस भी बहुत कम है। कंपनी का दावा की यह बाइक110km तक का माइलेज देने सक्षम है।
Hero HF DELUXE
Hero HF DELUXE की कीमत की बात करें तो 54,188 की शुरुआती (एक्स शोरुम) कीमत पर मौजूद है। इस बाइक में 97.2cc का इंजन लगा है, जो 5.9kw की पॉवर और 8.5Nm का टॉर्क पैदा कर सकता है। हीरो की यह बाइक 5 वेरिएंट और 8 रंगों में बाजार में उपलब्ध हैं। कंपनी का इस बाइक को लेके दावा है कि यह बाइक 100km से ज्यादा का माइलेज देने में सक्षम है।
Bajaj Platina 100
Bajaj Platina 100 की कीमत की बात करें तो यह 52,733 रुपये की कीमत (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। बाजार में यह बाइक 4 वेरिएंट और 10 कलर्स में उपलब्ध है। इसके फीचर्स की बात करें तो 102 सीसी 4-स्ट्रोक, डीटीएस-आई, सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है, जोकि 5.8 kW की पॉवर और 8.3 Nm का पीक पैदा कर सकता है। इसके इंजन को 4-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कंपनी के मुताबिक यह 70KM से ज्यादा का माइलेज दे सकती है। इस बाइक की टॉप स्पीड गति 90 किमी प्रति घंटा की है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
15 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines