Affordable Cars for office: दिल्ली-नोएडा और बेंगलुरु जैसे सभी बड़े शहरों में रोजाना ऑफिस आना-जाना किसी चुनौती से कम नहीं है। भारी ट्रैफिक, लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल की प्राइड और पार्किंग की दिक्कतें रोजमर्रा की परेशानी बन चुकी हैं। ऐसे में हर कोई चाहता है कि उसकी कार किफायती हो, अच्छा माइलेज दे और मेंटेनेंस भी ज्यादा महंगा न पड़े। अगर आप भी ऐसी ही कार तलाश रहे हैं, तो आइए जानते हैं कुछ बेहतरीन ऑप्शन्स।
1. Maruti Suzuki Celerio
मारुति सुजुकी सेलेरियो खासकर उन लोगों के लिए बनाई गई है जो एक छोटी, सस्ती और हाई माइलेज वाली कार चाहते हैं।
- इंजन: 1.0-लीटर पेट्रोल
- माइलेज: 25.24 km/l (पेट्रोल), 35 km/kg (CNG)
- फीचर्स: 7-इंच टचस्क्रीन, पुश-बटन स्टार्ट, रियर पार्किंग सेंसर, 6 एयरबैग
- बूट स्पेस: 313 लीटर
- कीमत: 5.64 लाख (एक्स-शोरूम)
मारुति के बड़े सर्विस नेटवर्क और भरोसे के साथ, यह ऑफिस कम्यूट के लिए शानदार ऑप्शन है।
2. Renault Kwid-SUV
रेनॉ क्विड अपने SUV स्टाइलिश डिजाइन और सस्ती कीमत की वजह से युवाओं के बीच काफी पॉपुलर है।
- इंजन: 1.0-लीटर पेट्रोल
- माइलेज: 20+ km/l
- फीचर्स: 8-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डुअल एयरबैग्स, हाई ग्राउंड क्लियरेंस
- कीमत: 4.70 लाख (एक्स-शोरूम)
लो बजट में SUV लुक चाहने वालों के लिए यह एक बढ़िया वैल्यू-फॉर-मनी पैकेज है।
3. Tata Tiago
टाटा टियागो की सबसे बड़ी ताकत है इसकी मजबूत बॉडी और सेफ्टी फीचर्स।
- रेटिंग: GNCAP क्रैश टेस्ट में 4-स्टार
- इंजन: 1.2-लीटर पेट्रोल और CNG ऑप्शन
फीचर्स: 10.25-इंच टचस्क्रीन, Harman साउंड सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल - कीमत: 5 लाख (एक्स-शोरूम)
लो बजट में एक सुरक्षित और टिकाऊ कार की तलाश है तो यह परफेक्ट ऑप्शन है।
4. Hyundai Grand i10 Nios
यह कार उन लोगों के लिए है जो स्टाइल और फीचर्स को एक साथ चाहते हैं।
- इंजन: 1.2-लीटर पेट्रोल और CNG ऑप्शन
- फीचर्स: वायरलेस चार्जर, कूल्ड स्टोरेज, रियर AC वेंट्स, 6 एयरबैग
- कीमत: 5.92 लाख (एक्स-शोरूम)
प्रीमियम इंटीरियर, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और आरामदायक राइड के कारण यह शहरी ग्राहकों की पसंदीदा कार है।
ये भी पढ़ें- स्मॉल फैमिली के लिए बेस्ट हैं अफोर्डेबल कार, कम कीमत में फुल सेफ्टी, देखें लिस्ट
5. Maruti Suzuki Swift
मारुति स्विफ्ट सालों से भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद रही है।
- इंजन: 1.2-लीटर पेट्रोल
- माइलेज: 23 km/l (पेट्रोल), 32.85 km/kg (CNG – ARAI क्लेम्ड)
- फीचर्स: पुश-बटन स्टार्ट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 6 एयरबैग
- कीमत: 6 लाख (लगभग, एक्स-शोरूम)
इसका स्पोर्टी डिजाइन और भरोसेमंद परफॉर्मेंस इसे डेली ऑफिस कम्यूट के लिए बेहतरीन चॉइस बनाता है।
कौन-सा ऑप्शन है बेस्ट
अगर आपका फोकस है कम बजट और ज्यादा माइलेज, तो Maruti Celerio और Tata Tiago बेहतरीन विकल्प हैं। अगर आप स्टाइल और फीचर्स पर ज्यादा ध्यान देते हैं, तो Hyundai Grand i10 Nios और Maruti Swift सही चुनाव होंगी। वहीं, SUV लुक पसंद करने वालों के लिए Renault Kwid सबसे अच्छा पैकेज है।
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
4 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
5 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
7 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
10 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
11 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines