Low budget electric cars: अगर आप रोजाना पेट्रोल/डीजल कार से 50 किलोमीटर या इससे भी ज्यादा की दूरी तय करते हैं और हर दिन आप 400-500 रुपये का फ्यूल डलवाते हैं तो अब आपको इलेक्ट्रिक कार के बारे में विचार करने की जरूरत है। यहां हम आपके लिए भारत में मौजूदा उन सस्ती इलेक्ट्रिक कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती हैं।
Tata Tiago EV
टाटा टियागो इलेक्ट्रिक कार आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकती है। यह दो बैटरी पैक के साथ आती है। इसमें एक 19.2 kWh बैट्ररी पैक और दूसरा बैटरी पैक 24 kWh का है। इस कार में स्पेस की कोई कमी नहीं है। फुल चार्ज में यह कार 250 किलोमीटर और 315 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज ऑफर करती है। कार की एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है।
Tata Tigor EV
टिगोर EV को आपने अक्सर टैक्सी/कैब में देखा होगा। यह एक भरोसेमंद मॉडल है। इसमें 26kWh लिथियम-ऑयन बैटरी पैक मिलता है। फुल चार्ज में यह 315 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज ऑफर करती है। डेली यूज़ के लिए यह एक अच्छी कार साबित हो सकती है। टिगोर ईवी को फास्ट चार्जर की मदद से 60 मिनट में 80% तक चार्ज किया जा सकता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपये से शुरू होती है।
Tata Punch EV
अगर आप इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी लेने की सोच रहे हैं तो टाटा पंच EV आपके लिए पैसा वसूल साबित हो सकती है। टाटा पंच इलेक्ट्रिक में दो बैटरी पैक के ऑप्शन मिलते हैं। जिसमें 25 kWh और 35 kWh बैटरी पैक शामिल हैं। फुल चार्ज में यह 315 किलोमीटर और 421 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपये से शुरू होती है।
Citroen eC3
सिट्रोएन eC3 एक शानदार इलेक्ट्रिक कार है। इसमें 29.2kWh का बैटरी पैक मिलता है जो फुल चार्ज में 320 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज ऑफर करता है। DC फ़ास्ट चार्जिंग के साथ केवल 57 मिनट में 10-80% तक चार्ज हो जाती है। इस गाड़ी में आपको बढ़िया स्पेस मिल जाता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 12.69 लाख रुपये से शुरू होती है।
MG Comet EV
एमजी कॉमेट सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है। कार में 17.3kWh का लिथियम आयन बैटरी लगी है। फुल चार्ज में यह कार 230 किलोमीटर तक की ड्राइविंग की रेंज ऑफर करती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.99 लाख रुपये से शुरू होती है। कार में स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है लेकिन इसमें बूट स्पेस कम मिलेगा। कॉमेट अपने डिजाइन की वजह से ग्राहकों को पसंद आती है।
यह भी पढ़ें: TVS IQUBE Vs Ather 450S: कौन सा स्कूटर है वैल्यू फॉर मनी? जानें
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
6 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
9 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
13 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines