Ideal speed for car mileage: कार नई हो या पुरानी…अच्छी माइलेज को लेकर सवाल पूछे जाते हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतें तो कम होने का नाम नहीं के रही हैं, साथ ही रोजाना जाम में फंसने से फ्यूल की खपत बढ़ने लगती है। लेकिन कम माइलेज के पीछे सिर्फ यही कारण काफी नहीं है… आपके गाड़ी चलाने के तरीके से भी माइलेज पर अच्छा और बुरा असर पड़ता है। अगर आप अपनी गाड़ी की स्पीड पर ध्यान दें तो खुद देख सकते हैं कि माइलेज में इजाफा होता है। आइये जानते है कितनी स्पीड होनी चाहिए बेस्ट माइलेज के लिए…
किस गियर में हो कितनी रफ़्तार ?
- 1st गियर: 0 से 20 kmph
- 2nd गियर: 20 से 30 kmph
- 3rd गियर: 30 से 50 kmph
- 4th गियर: 50 से 70 kmph
- 5th गियर: 70 kmpl प्लस
- 6th गियर: 80-100 kmph
इतनी रफ़्तार पर गाड़ी चलायें
अगर आप गाड़ी को 40-60kmph की रफ़्तार से ड्राइव करते हैं तो इससे इंजन न सिर्फ स्मूथ परफॉरमेंस देगा बल्कि फ्यूल की खपत भी कम होगी और आपको बेहतर माइलेज मिलेगी।
RPM मीटर पर ध्यान दें
अगर आप हाई rpm मीटर पर गाड़ी चलाते हैं तो आज ही ऐसा करना बंद कर दें। क्योंकि ऐसा करने से फ्यूल की बर्बादी होती है। इसलिए कम rpm पर गाड़ी ड्राइव करें और कम एक्सेलरेटर दें। जहां तक संभव हो ऐसे रास्तों को चुनें जहां पर ट्रैफिक कम हो इससे सम्स्य की बचत तो होगी ही साथ इंजन पर जोर नहीं पड़ेगा।
क्लच का सही इस्तेमाल
अक्सर देखने में आता है कि लोग गाड़ी चलाते समय क्लच का कुछ ज्यादा ही इस्मेताल करते हैं जिसकी वजह से फ्यूल की खपत बढ़ जाती है और माइलेज में गिरावट आती है। इसलिए क्लच का इस्तेमाल ब्रेकिंग के दौरान और गियर शिफ्ट के लिए ही करें।
Lower गियर में जानें से बचें
गाड़ी चलाते समय लोअर गियर में आना पड़े तो एक्सिलरेटर बिल्कुल ना दबाएं क्योकि ऐसा करने से इंजन में फ्यूल की खपत बढ़ जाती है जिसकी वजह से माइलेज में कमी आने लगती है।
टायरों में हो नाइट्रोजन हवा
गर्मी में नाइट्रोजन हवा टायर्स के लिए वरदान है। इसके इस्तेमाल से टायर्स ठंडे और हलके रहते हैं साथ ही माइलेज भी काफी बेहतर मिलती है। इतना ही नहीं गाड़ी की परफॉरमेंस भी बेहतर बनती है।
हर सर्विस है जरूरी
आपकी गाड़ी कम चले या ज्यादा… आपको समय पर उसकी सर्विस करवाना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो इंजन के साथ अन्य चीजें भी दुरुस्त रहेंगी और आपको बेहतर परफॉरमेंस के साथ अच्छी माइलेज मिलेगी ।
यह भी पढ़ें: CNG भरवाते समय कार से उतरना क्यों जरूरी? सेफ्टी तो है ही आज असली वजह भी जान लीजिए
संबंधित खबरें
नई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
3 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
5 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
7 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
8 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
10 hrs agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
1 day agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
2 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines