हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पावरफुल इंजन, जबरदस्त स्पेस, फैमिली के लिए ये हैं बेस्ट ICE स्कूटर

Best ICE scooters: इस महीने (जून) अगर आप एक पावरफुल पेट्रोल स्कूटर की तलाश में तो यहां हम आपको तीन सबसे बेस्ट मॉडल के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। ये स्कूटर डेली यूज़ के लिए फर्स्ट चॉइस साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन

Best ICE scooters: बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर के काफी ऑप्शन इस समय आ चुके है, जिनकी कीमत एक लाख रुपये के आस-पास है। लेकिन अभी भी बाजार में पेट्रोल स्कूटरों की डिमांड खूब है। अभी भी इलेक्ट्रिक स्कूटर 2nd ऑप्शन के तौर पर खरीदे जा रहे हैं। यूथ से लेकर बड़ी उम्र के लोग स्कूटर चलना पसंद करते हैं। 100cc से लेकर 125cc स्कूटर काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। तो अगर आप भी एक ऐसा ही दमदार स्कूटर खरीदने का मन बना रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ बेस्ट ऑप्शन के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

TVS Jupiter 125

विज्ञापन
  • कीमत: 80,740 रुपये से शुरू
  • इंजन:125cc इंजन

टीवीएस मोटर का जुपिटर 125 एक अच्छा फैमिली स्कूटर है। इसमें स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है। यह स्कूटर 125cc इंजन के साथ आता है। इसकी सीट के नीचे आपको 32 लीटर का काफी बढ़िया स्पेस मिल जाता है, जहां आप काफी सामान रख सकते हैं। आप दो हेलमेट इसमें रख सकते हैं। इस स्कूटर ओ राइड क्वालिटी और हैंडलिंग काफी अच्छी है। ब्रेकिंग के लिहाज से भी यह अच्छा स्कूटर है। Jupiter 125 की एक्स-शोरूम कीमत  80,740 रुपये से शुरू होती है।

Suzuki Access 125

विज्ञापन
  • कीमत: 83,800 रुपये से शुरू
  • इंजन:125cc इंजन

सुजुकी एक्सेस 125 देश में सबसे ज्यादा बिकने वाला 125cc इंजन वाला स्कूटर है। इसमें  स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है। यह स्कूटर 125cc इंजन के साथ आता है। हर मौसम में यह काफी अच्छा प्रदर्शन करता है। इसकी सीट के नीचे आपको काफी अच्छा स्पेस मिल जायेगा, जहां आप अपना हेलमेट और अन्य जरूरी सामान रख सकते हैं। हैवी ट्रैफिक में भी यह स्कूटर जमकर चलता है। ब्रेकिंग और राइड क्वालिटी के मामले में यह स्कूटर Access 125 की एक्स-शोरूम कीमत 83,800 रुपये से शुरू होती है।

Hero Xoom 125

विज्ञापन
  • कीमत: 86,900रुपये से शुरू
  • इंजन:125cc इंजन

हीरो मोटोकॉर्प का ज़ूम 125 एक अच्छा स्कूटर है, जिसमें आपको दमदार इंजन के साथ स्टाइलिश लुक मिलता है।Xoom में 124.6cc का इंजन दिया है। यह CVT गियरबॉक्स के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इस स्कूटर में लगा इंजन हर मौसम में अच्छा काम करता है। इसकी सीट के नीचे आपको अच्छा स्पेस मिल जायेगा। इसमें 14 इंच के बड़े व्हील्स मिलते हैं जो रोड्स पर बेहतर ग्रिप ऑफर करते हैं।

यह भी पढ़ें: MG की इस SUV पर आया 4 लाख का डिस्काउंट! टोयोटा फॉर्च्यूनर मिल रही है कड़ी टक्कर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola