देश में 125cc इंजन वाली बाइक्स काफी तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। यह एक ऐसा सेगमेंट हैं जिसमें स्टाइल, पावर और माइलेज मिलती है। इस समय बाजार में 125cc इंजन वाली बाइक्स कई बाइक्स मौजूद हैं। हर बजट और जरूरत के हिसाब से आपको मॉडल आसानी से मिल जाएंगे। आप अपनी जरूरत के हिसाब से इन्हें चुन सकते हैं। लेकिन अगर आप एक हाई स्पीड 125cc बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ बेस्ट ऑप्शन की जानकारी दे रही हैं।
Hero Xtreme 125R
- कीमत: 96,425 रुपये से शुरू
Hero की Xtreme 125R एक शानदार है। बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 96,425 रुपये से शुरू होती है। Xtreme 125 R का डिजाइन स्पोर्टी है। इस बाइक में LED हेडलैंप, स्लीक टेल लाइट, टर्न इंडीकेटर्स, बड़ा फ्यूल टैंक और मल्टी-स्पोक व्हील्स इसे खास बनाने में मदद करते हैं। इस बाइक में 125cc का इंजन लगा है जो 11.5 bhp की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 5-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस है। एक लीटर में यह बाइक 66 km की माइलेज ऑफर करती है। इस बाइक में LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है। बाइक में 17 इंच के टायर्स लगे हैं। इसमें 10 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है और इसका कर्ब वजन 136 किलोग्राम है। यह फ़ास्ट बाइक है और इसकी टॉप स्पीड 95kmph है।
Bajaj Pulsar N125
- कीमत: 98 355 रुपये से शुरू
बजाज की Pulsar N125 भी एक स्टाइलिश बाइक है। इसमें 125cc का इंजन दिया है को 12 PS की पावर और 11 Nm का टॉर्क देता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। यह फ़ास्ट बाइक है और इसकी टॉप स्पीड 100 kmph है। इसमें 17 इंच के टायर दिए गए हैं। मिलती। लेकिन इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक के साथ CBS सिस्टम दिया गया है। बाइक में ISG, किक स्टार्ट और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को भी दिया गया है। बाइक में बोल्ड फ्यूल टैंक मिलता है जो इसे स्पोर्टी लुक देने में मदद करता है। इस बाइक में LED हेडलाइट और टेल लाइट की सुविधा मिलती है। Pulsar N125 की कीमत 98 355 रुपये से शुरू होती है।
TVS Raider 125
- कीमत: 87,010 रुपये से शुरू
TVS की सबसे शानदार बाइक है Raider 125, इसकी एक्स-शोरूम कीमत 87,010 रुपये से शुरू होती है। इंजन की बात करे तो बाइक में एडवांस्ड 124.8 cc का एयर एंड आयल कूल्ड 3V इंजन दिया है जो 8.37kW की पावर देता है। इसकी टॉप स्पीड 99 kmph है। बाइक में 17 इंच के व्हील्स दिए गये हैं। इस बाइक में 5 एडजस्ट होने वाला मोनो शॉक सस्पेंशन दिया है। Raider 125 में बेस्ट इन क्लास टॉर्क मिलता है इसके अलावा इसमें एडवांस्ड iGO असिस्ट विथ 0.55Nm, एडिशनल टॉर्क,सेगमेंट फर्स्ट बूस्ट मोड, बेस्ट इन क्लास Acceleration,मल्टीपल राइड मोड्स, नार्डो ग्रे कलर, वौइस् असिस्ट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कॉल हैंडलिंग,नोटिफिकेशन मैनेजमेंट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और स्मार्ट कनेक्ट प्लेटफ़ॉर्म जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 87,010 रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक कार की आज ही करवा लें सर्विस, बदलते मौसम में नुकसान होना तय
संबंधित खबरें
पेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
3 hrs agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
22 hrs agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
23 hrs ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
1 day ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 days ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
3 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines