Best hatchback cars: भारत में इस समय कॉम्पैक्ट और सब-कॉम्पैक्ट SUVs का जमाना है। हैचबैक करों की बिक्री कम हो रही है। हर महीने की सेल्स रिपोर्ट में यही बात सामने आति है। लेकिन आज भी काफी ऐसे ग्राहक हैं जो SUVs की जगह केवल हैचबैक चलाना पसंद करते हैं। अगर आप भी इस कैटगरी में हैं और एक बढ़िया हैचबैक खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां आपके लिए 3 ऐसी कारों के बारे में बता रहे हैं जो आपके लिए सही चॉइस बन सकती हैं। इतना ही नहीं इन कारों को आप डेली यूज़ के साथ लॉन्ग ड्राइव पर भी ले जा सकते हैं।
Grand i10 NIOS
Hyundai Grand i10 Nios
हुंडई मोटर इंडिया की ग्रैंड i10 नियोस अपने स्पेस, फीचर्स और दमदार इंजन की वजह से यह काफी पसंद की जाती है। ग्रैंड i10 देश की सबसे भरोसेमंद कार है। इसमें आपको शानदार बिल्ड क्वालिटी तो मिलती ही है, साथ ही इसमें बढ़िया स्पेस और दमदार इंजन भी दिया गया है।
इस कार में 1.2L Kappa Petrol इंजन लगा है जो 82 PS की पावर और 113.8Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स से लैस है। एक लीटर में यह कार 20.7 kmpl (MT) और 20.1 kmpl (AMT) की माइलेज ऑफर करती है। सेफ्टी के लिए ग्रैंड i10 नियोस 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD जैसे फीचर्स मिलते हैं।कार किए एक्स-शो रूम कीमत 5.92 लाख रुपये से शुरू होती है।
Maruti Suzuki New Swift
मारुति सुजुकी की नई स्विफ्ट फेसलिफ्ट ने आते ही ग्राहकों के दिलों में अपनीं जगह बना ली है। डिजाइन के मामले में यह आपको शायद पसंद ना आये पर इसका इंजन और फीचर्स बेहतर कहे जा सकते हैं। स्पेस की इसमें कमी देखने को नहीं मिलेगी। पेर्फोर्मंस के लिए स्विफ्ट में Z सीरीज का पेट्रोल इंजन लगा है जो 82 hp की पावर और 112 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स से लैस है। माइलेज की बात करें तो यह मैनुअल गियरबॉक्स पर 24.8kmpl की माइलेज और AMT पर 25.75 kmpl की माइलेज ऑफर करती है। सेफ्टी के लिए नई स्विफ्ट के सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD जैसे फीचर्स लगे हैं। जिसकी एक्स शोरूम कीमत 6.49 लाख रुपये से लेकर 9.64 लाख रुपये तक जाती है।
Tata Altroz
टाटा अल्ट्रोज़ अपनी दमदार क्वालिटी के लिए जानी जाती है। इसकाडी=डिजाइन भी इम्प्रेस करता है। इस कार में दिया गया स्पेस इसकी सबसे बड़ी खूबी है। इसमें 5 लोग बहुत आराम से सफ़र का मज़ा ले सकते हैं। इस कार में वो सभी जरूरी फीचर्स को शमिल किया है जो रोजाना आपके ड्राइविंग एक्स्पिरिंस को बेहतर बनाते हैं। सेफ्टी के इस कार में एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD जैसे फीचर्स मिलते हैं।
इंजन की बात करें तो Altroz में कार में 1.2L का पेट्रोल इंजन लगा है जो कि 3 सिलेंडर का है यह इंजन 88 PS की पावर दी गई है जो115 PS की पावर देता है।यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 6.64 लाख रुपये से शुरू होती है।एक लीटर में यह कार 19-20km की माइलेज ऑफ़र करती है।क्रैश टेस्ट में इस कार को 5 स्टार रेटिंग मिली है।
यह भी पढ़ें: 80km की माइलेज, 59 हजार रुपये कीमत, ऑफिस जाने के लिए सबसे किफायती बाइक्स
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
19 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
22 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines