Best Family Scooter: टीवीएस का नया Jupiter 110 बाजार में आ चुका है। नए जुपिटर के आने से अब बाजार में तगड़ा कॉम्पटीशन शुरू हो गया है। नए जुपिटर का सीधा मुकाबला होंडा एक्टिवा से होगा। अगर आप फैमिली मैन हैं और एक नया एंट्री लेवल स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो हम आपको टीवीएस के नए जुपिटर समेत कुछ और भी बेस्ट ऑप्शन की जानकारी आपको दे रहे हैं, जो आपके लिए सही विकल्प साबित हो सकते हैं।
TVS New Jupiter 110
- कीमत: 76,234 रुपये से शुरू
- इंजन: 110cc
टीवीएस मोटर ने अपना नया जुपिटर 110 बाजार में उतारा दिया है। पुराने जुपिटर की तुलना में नया मॉडल काफी एडवांस्ड और स्मार्ट होकर आया है। इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर दिया है जोकि कई फीचर्स से लैस है। इंजन की बात करें तो नए जुपिटर में इस बार नया 113cc का सिंगल सिलेंडर, 4 स्ट्रोक इंजन लगा है जो 5.9kW की पावर और 9.8 तक टॉर्क जनरेट करता है। इसकी टॉप स्पीड 82 kmph है। इसमें स्पेस भी आपको काफी अच्छा मिल जाएगा। यह अपने सेगमेंट का पहला स्कूटर है जिसमें 33 लीटर अंडर सीट स्टोरेज मिलेगा। इतना ही नहीं इसकी सीट की सबसे लंबी है। इंजन स्मूथ है और यह रोड पर जमकर चलता है। नए जुपिटर की एक्स-शोरूम कीमत 73,700 रुपये से शुरू होती है। डिजाइन से लेकर फीचर्स और स्पेस के मामले में नया जुपिटर आपको पसंद आ सकता है।
क्यों खरीदें ?
- एडवांस्ड इंजन
- स्मूथ राइड
- आरामदायक सीट
- फीचर्स
क्यों ना खरीदें ?
- अभी तक कोई शिकायत नहीं
Honda Activa 110
- कीमत: 76,234 रुपये से शुरू
- इंजन: 110cc
भारत में होंडा एक्टिवा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है। हर महीने इसी 2 लाख तक यूनिट्स आसानी से बिक जाती हैं। यह फैमिली क्लास को टारगेट करता है। इसका सिंपल डिजाइन इसकी खूबी जरूर है लेकिन अब यह पुराना भी लगने लगा है। इंजन की बात करने तो एक्टिवा में आपको मिलता है 110cc का PGM-FI, 4 stroke इंजन जो 5.77 KW की पावर है और 8.90Nm टॉर्क देता है। इसमें Automatic (V-Matic) गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। एक्टिवा का इंजन ही इसका सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है जिसकी वजह से यह आज तक No.1 पर अपनी जगह बनाये हुए है। एक लीटर में यह स्कूटर 50-55 km तक की माइलेज ऑफर करता है। इस स्कूटर में 12 इंच के व्हील्स मिलते हैं। इस स्कूटर कीमत 76,234 रुपये से शुरू होती है।
क्यों खरीदें ?
- भरोसेमंद इंजन
- स्मूथ राइड
- आरामदायक
क्यों ना खरीदें ?
- डिजाइन अब पुराना लगने लगा
Hero Pleasure Plus Xtec
- इंजन: 110cc
- कीमत: 79,738 रुपये
हीरो मोटोकॉर्प का प्लेजर प्लस एक्सटेक एक अच्छा स्कूटर है। यूथ के साथ फैमिली क्लास को यह खूब पसंद आता है। इसमें कनेक्टिविटी फीचर्स दिए हैं। इसकी सीट आरामदायक है साथ बैकरेस्ट की सुविधा भी आपको इसमें मिलती हैं। इंजन की बात करें तो इस स्कूटर में 110cc का इंजन मिलता है जो 8 bhp की पावर और 8.7Nm का टॉर्क ऑफर करता है। डेली यूज़ के लिए यह अच्छा स्कूटर है। इसके सीट के बीचे स्पेस अच्छा मिल जाता है। यह हर तरह के मौसम में बढ़िया परफॉर्म करता है। सीट बैकरेस्ट को भी बेहतर बनाया गया है, ताकि पीछे बैठने वाले को आराम मिले।
क्यों खरीदें ?
- सिटी में बढ़िया पेर्फोर्मंस
- स्मूथ राइड
- फीचर्स
क्यों ना खरीदें ?
- डिजाइन पुराना लगने लगा
- फीचर्स की कमी
यह भी पढ़ें: 1.17 करोड़ की Audi Q8 Facelift भारत में हुई लॉन्च, इसके फीचर्स कर देंगे हैरान
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines