लंबी सीट के साथ ज्यादा स्पेस का फायदा, फैमिली के लिए ये हैं सबसे किफायती स्कूटर

Entry level Family Scooter: अगर आपका 80-90 हजार रुपये है तो यहां हम आपको तीन सबसे आरामदायक स्कूटर के बारे में जानकारी दे रहे है जो आपके डेली यूज़ के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

TVS Juiter 110 RIDE
विज्ञापन

 

विज्ञापन

TVS New Jupiter 110

  • कीमत: 76,234 रुपये से शुरू
  • इंजन: 110cc

टीवीएस मोटर ने अपना नया जुपिटर 110 बाजार में उतारा दिया है। पुराने जुपिटर की तुलना में नया मॉडल काफी एडवांस्ड और स्मार्ट होकर आया है। इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर दिया है जोकि कई फीचर्स से लैस है।  इंजन की बात करें तो नए जुपिटर में इस बार नया 113cc का सिंगल सिलेंडर, 4 स्ट्रोक इंजन लगा है जो 5.9kW की पावर और 9.8 तक टॉर्क जनरेट करता है। इसकी टॉप स्पीड 82 kmph है। इसमें स्पेस भी आपको काफी अच्छा मिल जाएगा। यह अपने सेगमेंट का पहला स्कूटर है जिसमें 33 लीटर अंडर सीट स्टोरेज मिलेगा। इतना ही नहीं इसकी सीट की सबसे लंबी है। इंजन स्मूथ है और यह रोड पर जमकर चलता है। नए जुपिटर की एक्स-शोरूम कीमत 73,700 रुपये से शुरू होती है। डिजाइन से लेकर फीचर्स और स्पेस के मामले में नया जुपिटर आपको पसंद आ सकता है।

विज्ञापन

क्यों खरीदें ?

  • एडवांस्ड इंजन
  • स्मूथ राइड
  • आरामदायक सीट
  • फीचर्स

क्यों ना खरीदें ?

  • अभी तक कोई शिकायत नहीं

Honda Activa 110

  • कीमत: 76,234 रुपये से शुरू
  • इंजन: 110cc

भारत में होंडा एक्टिवा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है। हर महीने इसी 2 लाख तक यूनिट्स आसानी से बिक जाती हैं। यह फैमिली क्लास को टारगेट करता है। इसका सिंपल डिजाइन इसकी खूबी जरूर है लेकिन अब यह पुराना भी लगने लगा है। इंजन की बात करने तो एक्टिवा में आपको मिलता है 110cc का PGM-FI, 4 stroke इंजन जो 5.77 KW की पावर है और 8.90Nm टॉर्क देता है। इसमें Automatic (V-Matic) गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। एक्टिवा का इंजन ही इसका सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है जिसकी वजह से यह आज तक No.1 पर अपनी जगह बनाये हुए है। एक लीटर में यह स्कूटर 50-55 km तक की माइलेज ऑफर करता है। इस स्कूटर में 12 इंच के व्हील्स मिलते हैं। इस स्कूटर कीमत 76,234 रुपये से शुरू होती है।

विज्ञापन

क्यों खरीदें ?

  • भरोसेमंद इंजन
  • स्मूथ राइड
  • आरामदायक

क्यों ना खरीदें ?

  • डिजाइन अब पुराना लगने लगा

Hero Pleasure Plus Xtec

  • इंजन: 110cc
  • कीमत: 79,738 रुपये

हीरो मोटोकॉर्प का प्लेजर प्लस एक्सटेक एक अच्छा स्कूटर है। यूथ के साथ फैमिली क्लास को यह खूब पसंद आता है। इसमें कनेक्टिविटी फीचर्स दिए हैं। इसकी सीट आरामदायक है साथ बैकरेस्ट की सुविधा भी आपको इसमें मिलती हैं। इंजन की बात करें तो इस स्कूटर में 110cc का इंजन मिलता है जो 8 bhp की पावर और 8.7Nm का टॉर्क ऑफर करता है। डेली यूज़ के लिए यह अच्छा स्कूटर है। इसके सीट के बीचे स्पेस अच्छा मिल जाता है। यह हर तरह के मौसम में बढ़िया परफॉर्म करता है। सीट बैकरेस्ट को भी बेहतर बनाया गया है, ताकि पीछे बैठने वाले को आराम मिले।

विज्ञापन

क्यों खरीदें ?

  • सिटी में बढ़िया पेर्फोर्मंस  
  • स्मूथ राइड
  • फीचर्स

क्यों ना खरीदें ?

  • डिजाइन पुराना लगने लगा
  • फीचर्स की कमी

यह भी पढ़ें: 1.17 करोड़ की Audi Q8 Facelift भारत में हुई लॉन्च, इसके फीचर्स कर देंगे हैरान

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ