Best Electric Scooter Without Driving License: डेली ट्रेवल के लिए भारत में Two-Wheelers सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं। वैसे तो मार्केट में आज कई EV स्कूटर उपलब्ध हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स भी हैं जिनके लिए आपको कोई ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं है। लो रनिंग कॉस्ट होने की वजह से देश में इनकी पॉपुलैरिटी भी तेजी से बढ़ रही है। बता दें कि जो इलेक्ट्रिक स्कूटर केवल 25 किमी/घंटा की स्पीड पर चलते हैं उनके लिए आपको कोई ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं है। वहीं आज हम आपके लिए भारत में उपलब्ध ऐसे ही कुछ इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की लिस्ट लेकर आए है जिन्हें आप बिना किसी ड्राइविंग लाइसेंस के चला सकते हैं। चलिए जानते हैं…
Hero Electric Flash
हीरो इलेक्ट्रिक फ्लैश भारत में 59,640 रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उपलब्ध है। यह एक छोटी 250W BLDC हब मोटर से लैस है जिसमें आपको केवल 25 किमी/घंटा की टॉप स्पीड मिलती है। यह 28AH लेड-एसीटेट बैटरी से लैस है जो हीरो ई-स्कूटर को 50 किमी की रेंज ऑफर करता है।
Deltic Drixx
डेल्टिक ड्रिक्स भारत में 58,490 रुपये से 84,990 रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच उपलब्ध है। इसमें आपको एक 1.58 kWh बैटरी पैक मिलता है जो 70 किमी से 100 किमी के बीच की रेंज ऑफर करता है। इस स्कूटर की भी टॉप स्पीड 25 किमी/घंटा है।
Komaki XGT KM
कोमाकी XGT KM को आप भारत में 56,890 रुपये से लेकर 93,045 रुपये (एक्स-शोरूम) तक की कीमत पर खरीद सकते हैं। यह 20-30Ah लेड एसिड बैटरी के साथ आता है जो एक बार चार्ज होने के बाद 85 किमी की रेंज ऑफर करता है।
ये भी पढ़ें : इंडिया में इन 5 कारों की चोर बाजार में हाई डिमांड
Okinawa R30
ओकिनावा R30 भारत में 61,998 रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसमें आपको 1.25kWh लिथियम-आयन बैटरी मिलती है जो इसे 60 किमी की ड्राइविंग रेंज ऑफर करने में मदद करती है और यह पूरी तरह चार्ज होने में 4-5 घंटे का समय लेता है।
Kinetic Zing
लिस्ट के आखिरी स्कूटर की बात करें तो इसमें हमने काइनेटिक ज़िंग को रखा है जिसे आप भारत में 71,990 रुपये से 84,990 रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच में खरीद सकते हैं। इसमें आपको 22AH की बैटरी मिलती है। जो 100 किमी की ड्राइविंग रेंज ऑफर करती है। इन सभी Electric Scooters को चलाने के लिए Helmet तो चाहिए पर Licence की कोई जरूरत नहीं है।
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 hr agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
6 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
8 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
9 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines