भारत में इलेक्ट्रिक बाइक्स की डिमांड अब तेजी से बढ़ने लगी है। ग्राहकों के पास अब ऑप्शन खूब हैं। नए-नए मॉडल बाजार में आ रहे हैं। अगले दो-तीन साल में कई नए मॉडल बाजार में आ सकते हैं। अगर आप भी एक ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक की तलाश में है जिसका डिजाइन स्पोर्टी, कीमत सही हो और रेंज भी काफी बढ़िया हो तो यहां हम आपको तीन अच्छे ऑप्शन के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपके डेली यूज़ के लिए उपयोगी साबित हो सकती हैं…
Ola Roadster X Plus
ओला रोडस्टर एक्स प्लस एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। इस बाइक में दो बैटरी पैक के ऑप्शन हैं जिसमें 4.5 kWh और 9.1 kWh के बैटरी दिए हैं, इसमें लगी छोटी बैटरी सिंगल चार्ज में 252 किलोमीटर की रेंज देती है, जबकि बड़ी बैटरी सिंगल चार्ज में 501 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है। रोडस्टर एक्स प्लस की कीमत 84,999 रुपये (एक्स–शोरूम) से शुरू होती है। ओला की यह बाइक अच्छी तो है लेकिन सेफ्टी को लेकर ग्राहकों में मन में भरोसा भी कम है। उम्मीद करते हैं कि इस बाइक में कोई शिकायत ना आये।
Ultraviolette F77
अल्ट्रावॉयलेट F77 मैक 2 एक अच्छी बाइक है। यह दो वैरिएंट में उपलब्ध है। इसके स्टैंडर्ड वर्जन में 7.1 kWh बैटरी पैक है, जबकि रीकॉन वेरिएंट में 10.3 kWh बैटरी पैक है, जिसकी रेंज क्रमशः 211 किलोमीटर और 323 किलोमीटर बताई गई है। इस बाइक का डिजाइन बेहद स्पोर्टी है जो इसका प्लस पॉइंट है। यूथ को यह बाइक पसंद आएगी। F77 मैक इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत 2.99 लाख रुपये (एक्स–शोरूम) से शुरू होती है। डेली यूज़ के लिए यह एक अच्छी बाइक साबित हो सकती है।
Raptee T 30
हाल ही में आई Raptee T 30 इलेक्ट्रिक बाइक अपने डिजाइन और रेंज की वजह इ चर्चा में है। इसमें 5.4 kWh का बैटरी पैक दिया है जो 28.6HP और 70 Nm का टॉर्क देता है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह बाइक 200 किलोमीटर तक की रेंज ऑफ़र करती है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 2.39 लाख रुपये है। इस बाइक का डिजाइन स्पोर्टी है, यूथ को यह बाइक खूब पसंद आ सकती है। लेकिन फैमिली क्लास के लिए यह बाइक नहीं है।
यह भी पढ़ें: Mahindra XUV 3XO Vs Kia Syros: कौन सी एसयूवी है बेहतर? खरीदने से पहले जानें
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 hr ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
4 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
6 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
23 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines