इस समय भारत में SUV की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है। अब तो SUV भी आपको CNG और EV में देखने को मिल रही हैं। लेकिन अभी लोगों में डीजल कारों का क्रेज कम नहीं हो रहा है। यही कारण है कि कंपनियां डीजल कार बना रही हैं। अगर कम बजट में एक सॉलिड एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ अच्छे ऑप्शन बता रहे हैं जो आपके लिए वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकती हैं…
Mahindra XUV 3XO
महिंद्रा अपनी दमदार SUVs के लिए जानी जाती है। इस समय कंपनी की XUV 3XO सॉलिड एसयूवी है। इसका डीजल मॉडल काफी पसंद किया जा रहा है। इतना ही नहीं इस एसयूवी की बॉडी भी काफी दमदार है। इसमें 1.5 L Turbo (CRDe) डीजल इंजन लगा है जो 85.8 kW की पावर और 300 Nm टॉर्क से लैस है। इसका मैनुअल गियरबॉक्स 20.6 km/l की माइलेज और 6 AutoSHIFT+ देता है 21.2 km/l की माइलेज देता है। महिंद्रा XUV 3XO के MX2 वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख से शुरू होती है। इस गाड़ी में आपको स्पेस भी काफी अच्छा मिल जाता है, 5 लोगों के बैठ सकते हैं। सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD की भी सुविधा मिलती है। डेली यूज़ से लेकर लंबी यात्रा कर सकते हैं।
Tata Nexon Diesel
टाटा मोटर्स की नेक्सन डीजल आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 11 लाख रुपये से शुरू होती है। Nexon Diesel Pure में 1.5-लीटर डीजल इंजन दिया है। एक लीटर में ये SUV 24km का माइलेज निकाल देती है। सेफ्टी में इसे 5 स्टार रेटिंग भी मिली है।Nexon में आपको फीचर्स काफी अच्छे मिल जाते हैं और स्पेस भी अच्छा है। सेफ्टी के लिए इसमें साथ ही 6 एयरबैग्स, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD की भी सुविधा मिलती है। Nexon का डिजाइन आपको थोड़ा निराश भी कर एकता है।
Hyundai Venue
हुंडई वेन्यू एक दमदार डीजल एसयूवी है और जो कई अच्छे फीचर्स के साथ आती है। इसकी कीमत 10.79 लाख रुपये से शुरू होती है। इस कार में 1.5 लीटर का CRDi डीजल इंजन लगा है जो स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD की भी सुविधा मिलती है। वेन्यू में आपको फीचर्स काफी अच्छे मिल जाते हैं और स्पेस भी अच्छा है। डेली यूज़ के साथ लम्बी ड्राइव पर भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। एक लीटर में यह 24.2 km का माइलेज ऑफर करती है।
यह भी पढ़ें: मेक इन इंडिया कैसे EV और ऑटो सेक्टर को दे रहा है रफ्तार, जानें
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
3 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines