Best Cruiser Bikes Under 3 Lakh: क्या आप भी इन दिनों 3 लाख से कम कीमत में तगड़े इंजन और शानदार लुक वाली Cruiser बाइक ढूंढ रहे हैं तो आज हम आपके लिए एक दो नहीं बल्कि 5 बेस्ट ऑप्शंस लेकर आए हैं। जो लंबी दूरी की राइड के लिए बेस्ट हैं। हालांकि क्रूजर बाइक स्पीड में राइड करने के लिए डिजाइन नहीं की गई हैं, लेकिन ये लंबे ट्रेवल में कम्फर्टेबले राइडिंग ऑफर करती हैं। आइए आज हम आपको ऐसी ही कुछ बॉक्स के बारे में विस्तार से बताएंगे…
Royal Enfield Meteor 350
बेस्ट क्रूजर बाइक्स की लिस्ट में रॉयल एनफील्ड मीटिओर 350 सबसे ऊपर है। भारत में आप इसे 2.06 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ खरीद सकते हैं जबकि इसका टॉप मॉडल 2.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाता है। इस बाइक में आपको पावरफुल 349cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है जो 21 bhp का पावर आउटपुट और 27 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
ये भी पढ़ें : Maruti का छप्परफाड़ ऑफर! Alto K10 से लेकर WagonR तक सभी गाड़ियां हुईं सस्ती
Hero Mavrick 440
हीरो ने इस बाइक को हाल ही में लॉन्च किया था। भारत में इस क्रूजर बाइक की कीमत 1.99 लाख रुपये से 2.24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। खास बात यह है कि इसमें आपको 440cc का एयर/ऑयल-कूल्ड 2-वाल्व सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है जो 27 bhp का पावर आउटपुट और 36 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। लुक्स के मामले में भी ये बाइक काफी जबरदस्त है।
Harley Davidson X440
हार्ले डेविडसन की ये बाइक इंजन और लुक्स के मामले में काफी शानदार है। X440 को आप भारत में 2.40 लाख रुपये से 2.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच कीमत पर खरीद सकते हैं। साथ ही इस बाइक में पावरफुल 440cc 2-वाल्व एयर-/ऑयल-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है जो 28 bhp का पावर आउटपुट और 38 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
Jawa 42 Bobber
पावरफुल 334cc इंजन के साथ आने वाली जावा 42 बॉबर की भारत में कीमत 2.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। बाइक में सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड DOHC इंजन दिया गया है जो 30 bhp का पावर आउटपुट और 33 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
Royal Enfield Classic 350
रॉयल एनफील्ड की तरफ से आने वाली ये एक और दमदार Cruiser Bike है जिसकी भारत में कीमत 1.93 लाख रुपये से 2.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच खरीदने के लिए उपलब्ध है। इस बाइक में भी आपको 349cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिल रहा है जो 21 bhp का पावर आउटपुट और 27 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
18 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines