Best compact SUVs in India: अगर आप हर हफ्ते या हर महीने अपनी कार से रोड ट्रिप करते हैं, साथ ही काफी सामान भी साथ लेकर जाते हैं तो यह खबर आपके लिए है। ट्रिप पर जाते समय अक्सर गाड़ी में स्पेस कम पड़ जाता है जिसकी वजह से सामान रखने में काफी दिक्कत होती है। इसलिए भारत में ज्यादा बूट स्पेस वाली कारों को पसंद किया जाता है। क्योंकि स्पेस…काफी मायने रखता है।
आपकी मौजूदा कार में तो स्पेस बढ़ाया नहीं जा सकता लेकिन कुछ ऐसी सस्ती कॉम्पैक्ट SUVs के बारे में हम आपको बता रहे हैं जो स्पेस के मामले अपने सेगमेंट में सबसे आगे है। इतना ही नहीं इन्हें ड्राइव करना भी काफी इजी है ।
Renault Kiger
- कीमत: 5.99 लाख रुपये से शुरू
कॉम्पैक्ट एसयूवी Kiger एक शानदार गाड़ी है। इसमें सबसे ज्यादा बूट स्पेस मिलता है। जी हां Kiger में 405 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। यह एक स्टाइलिश कॉम्पैक्ट एसयूवी है। सेफ्टी में इसे 4 स्टार रेटिंग मिली है। इंजन की बात करें तो इसमें 1 लीटर पेट्रोल इंजन से लैस है जो 72PS की पावर और 96Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा इसमें 1 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया गया है जो कि 100PS की पावर और 160Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये दोनों इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स दिया गया है। सेफ्टी के लिए EBD के साथ ABS, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, रियर पार्किंग सेंसर और फ्रंट सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी एक्स-शो रूम कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है।
Nissan Magnite
- कीमत: 5.99 लाख से शुरू
निसान की Magnite एक बढ़िया और भेरोसेमंद कॉम्पैक्ट एसयूवी है।इसमें दो पेट्रोल इंजन मिलते हैं। इसका 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन 70 bhp की पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करता। जबकि इसका 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट 97 bhp का पावर और 160 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये दोनों इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। वहीं टर्बो पेट्रोल इंजन में CVT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। सामान रखने के लिए इसमें 336 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। सेफ्टी में इसे 4 स्टार रेटिंग मिली सेफ्टी के लिए EBD के साथ ABS, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, रियर पार्किंग सेंसर और फ्रंट सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है ।
Hyundai Exter
- कीमत: 6.13 लाख रुपये से शुरू
Hyundai EXTER एक कॉम्पैक्ट और स्टाइलिश कॉम्पैक्ट एसयूवी है। इसमें 1.2L Kappa पेट्रोल इंजन लगा है जोकि 83 PS की पावर और 113.8 Nm का टॉर्क देता है, यह 5 स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स से लैस है। कंपनी का दावा है कि यह 19.4 kmpl की माइलेज ऑफर करती है जबकि CNG मोड पर यह 27.1 km/kg की माइलेज देती है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD जैसे फीचर्स मिलते हैं। एक्सटर में 391लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इसकी एक्स-शो रूम कीमत 6.13 लाख रुपये से शुरू होती।
Tata Punch
- कीमत: 6.12लाख से शुरू
Tata Punch भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी है। इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जोकि 86 PS की पावर और 113 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। यह 20.1 KM/L की माइलेज ऑफर करती है। जबकि CNG मोड पर यह 27.1 km/kg की माइलेज देती है। सेफ्टी के लिए इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और एयरबैग्स जैसे फीचर्स सेफ्टी मिलते हैं। सामान रखने के लिए इसमें 366 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इसकी एक्स-शो रूम कीमत 6.12 लाख रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: तैयार रहिए! फैमिली के लिए 2 नई SUV अगले महीने होंगी लॉन्च, कीमत हुई लीक
संबंधित खबरें
नई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
7 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
9 hrs agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
12 hrs agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
1 day ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 days ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines