SUVs with Best in Class Space: भारत में तेजी से कॉम्पैक्ट SUVs की डिमांड बढ़ रही है। कम कीमत में आपको एक ऐसी गाड़ी मिल जाती है जिसे चलाने में मजा तो आता ही है साथ ही स्पेस भी काफी अच्छा मिल जाता है। केबिन स्पेस से लेकर बूट स्पेस की कोई दिक्कत नहीं होती। इन गाड़ियों को आप लंबी दूरी पर लेकर जा सकते हैं। अगर आपको भी एक ऐसी ही SUV की तलाश है तो हम आपके लिए तीन सबसे सस्ते और बेस्ट ऑप्शन लेकर आये हैं।
Renault Kiger
Kiger का डिजाइन भले ही आपको पसंद न आये लेकिन इसमें स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है। इतना ही नहीं इसमें सबसे ज्यादा बूट स्पेस भी मिलता है जोकि 405 लीटर का है। केबिन स्पेस भी इसमें बहुत अच्छा है। सेफ्टी में इसे 4 स्टार रेटिंग मिली है। यह 1 लीटर पेट्रोल इंजन से लैस है जो 72PS की पावर और 96Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
वहीं इसमें ज्यादा पावर के लिए 1 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया गया है जो कि 100PS की पावर और 160Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये दोनों इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स दिया गया है। सेफ्टी के लिए EBD के साथ ABS, डुअल फ्रंट एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर और फ्रंट सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी एक्स-शो रूम कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है।
Tata Punch
Tata Punch भी डिजाइन के मामले कमजोर है लेकिन इसमें सेफ्टी और फीचर्स काफी अच्छे हैं। इस समय देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। इसकी कीमत 6.12 लाख रुपये से शुरू होती है। Punch में 1.2 लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन मिलता है जोकि 86 PS की पावर और 113 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ आता है।
यह 20.1 KM/L की माइलेज ऑफर करती है। जबकि CNG मोड पर यह 27.1 km/kg की माइलेज देती है। Punch में Disc ब्रेक, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और ड्यूल एयर बैग्स जैसे फीचर्स सेफ्टी मिलते हैं। सामान रखने के लिए इसमें 366 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। सेफ्टी में इसे 5 स्टार रेटिंग मिली है।
Hyundai Exter
Hyundai EXTER का लुक ग्राहकों को पसंद आ रहा है। इसमें 1.2L Kappa पेट्रोल इंजन लगा है जोकि 83 PS की पावर और 113.8 Nm का टॉर्क देता है, यह 5 स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स से लैस है। कंपनी का दावा है कि यह 19.4 kmpl की माइलेज ऑफर करती है जबकि CNG मोड पर यह 27.1 km/kg की माइलेज देती है।
एक्सटर का डिजाइन स्पोर्टी और बोल्ड है। इसका फ्रंट डिजाइन बेहद आकर्षित करता है जबकि लुक में बिलकुल भी दम नहीं है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD जैसे फीचर्स मिलते हैं। एक्सटर में 391लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इसकी कीमत 6.13 लाख रूपये से शुरू होती।
यह भी पढ़ें: खत्म नहीं हो रहा स्टॉक तो Mahindra और Hyundai ने दे दिया 4.40 लाख का डिस्काउंट
संबंधित खबरें
Creta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
18 mins agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
2 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
4 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
6 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
22 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines