CNG कार खरीदने का सबसे बड़ा फायदा कम खर्च में सफर करना है. पट्रोल के मुकाबले कम कीमत में ज्यादा दूरी तय करने के लिए लोग CNG गाड़ियों को पसंद करते हैं, लेकिन जब बात सामान रखने की आती है तो कई CNG कारों की डिग्गी छोटी पड़ जाती है. इसकी वजह है बूट स्पेस में लगा CNG सिलेंडर.
हालांकि अब कंपनियां इस परेशानी को दूर करने के लिए डबल सिलेंडर टेक्नोलॉजी और कार के नीचे CNG टैंक लगाने जैसे तरीके अपना रही हैं.इससे डिग्गी में सामान रखने के लिए ज्यादा जगह मिल जाती है. अगर आप भी ऐसी CNG कार खरीदना चाहते हैं, जिसमें परिवार के साथ सफर करते समय सामान रखने की टेंशन न हो, तो ये 4 गाड़ियां आपके काम आ सकती हैं.
1. Mahindra XUV 3XO ZNG- 270 लीटर का बूट स्पेस
महिंद्रा XUV 3XO ZNG इस लिस्ट में शामिल एक CNG SUV है. इसमें कंपनी ने फैक्ट्री फिटेड डबल सिलेंडर सेटअप दिया है, जिसकी मदद से डिग्गी में 270 लीटर की जगह मिलती है. वहीं, इसके पेट्रोल मॉडल में 364 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है. इस SUV में 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है. CNG मोड में यह 111 hp की पावर और 200 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है. कंपनी के मुताबिक, इसकी माइलेज 24.7 किमी प्रति किलोग्राम है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होकर 12.27 लाख रुपये तक जाती है.
2. Maruti Suzuki Brezza S-CNG: 328 लीटर की जगह
मारुति सुजुकी ब्रेजा S-CNG उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है, जो CNG के साथ डिग्गी में भी पर्याप्त जगह चाहते हैं. इसमें CNG टैंक को कार की बॉडी के नीचे लगाया गया है, जिससे सामान रखने के लिए 328 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. इसमें 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है. CNG मोड में यह इंजन 88 hp की पावर और 121.5 Nm का टॉर्क देता है. इसमें मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है. कंपनी के मुताबिक, ब्रेजा S-CNG की माइलेज 26.9 किमी प्रति किलोग्राम है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 10.71 लाख रुपये से शुरू हो जाती है.
3. Tata Nexon iCNG: 321 लीटर का बूट स्पेस
टाटा नेक्सन iCNG भी उन लोगों के लिए एक विकल्प है, जो CNG कार में अच्छी जगह चाहते हैं. इसमें डबल सिलेंडर टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसकी मदद से 321 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. यह महिंद्रा XUV 3XO ZNG से 51 लीटर ज्यादा है. नेक्सन iCNG में 1.2 लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो CNG मोड में 100 hp की पावर और 170 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है. कंपनी के अनुसार, इसकी माइलेज 24 किमी प्रति किलोग्राम है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 8.35 लाख रुपये से 13.42 लाख रुपये तक है.
4. Maruti Suzuki Victoris S-CNG: 320 लीटर की डिग्गी
मारुति सुजुकी विक्टोरिस S-CNG में भी CNG टैंक को कार के नीचे लगाया गया है. इससे डिग्गी में सामान रखने के लिए अच्छी जगह मिलती है. इसके CNG मॉडल में 320 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है, जबकि पेट्रोल मॉडल में यह 439 लीटर है. इसमें 1.5 लीटर का इंजन मिलता है, जो CNG मोड में 87 hp की पावर और 121.5 Nm का टॉर्क देता है. इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है. कंपनी का दावा है कि यह SUV 27.02 किमी प्रति किलोग्राम की माइलेज देती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 11.55 लाख रुपये से शुरू होकर 14.82 लाख रुपये तक जाती है.
अगर आप CNG कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो सिर्फ माइलेज और कीमत देखकर फैसला न लें. यह भी देखें कि कार की डिग्गी में आपके रोजमर्रा के सामान, ट्रॉली बैग और परिवार के सफर का सामान रखने के लिए कितनी जगह मिलती है. हालांकि, खरीदने से पहले कार का बूट स्पेस और अपनी जरूरतें जरूर जांच लें.
ये भी पढ़ें- CNG कार वालों के लिए जरूरी खबर, गाड़ी में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
संबंधित खबरें
नई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
5 mins agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
3 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
4 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
6 hrs agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
1 day agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
2 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
2 days agoइलेक्ट्रिक कार की रेंज और बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines