Best CNG Cars In India: देश में इलेक्ट्रिक कारों के आने के बाद भीCNG कारों की डिमांड कम नही हुई। डेली यूज़ के लिए CNG कारें सबसे बेस्ट ऑप्शन माने जाते हैं। इस समय बाजार में मारुति सुजुकी से लेकर टाटा मोटर्स की CNG कारने मौजूद हैं। खास बात ये है कि इनके बूट में भी काफी जगह मिल जाती है, जहां आप अपना जरूरी सामान रख सकते हैं। अगर आप इस महीने एक बढ़िया CNG कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ बेस्ट ऑप्शन की जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं।
Tata Tiago CNG
- माइलेज: 26.49 km/kg
टाटा मोटर्स की पॉपुलर हैचबैक कार Tiago CNG आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है। Tata Tiago CNG की एक्स–शोरूम कीमत 6 लाख रुपये से शुरू होती है। एक किलोग्राम सीएनजी में 26.49 किलोमीटर तक दौड़ सकती है। Tiago CNG में 1.2L का पेट्रोल इंजन लगा है और यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है इसमें 242 का बूट स्पेस मिलता है, जहां आप अपना जरूरी सामान रख सकते हैं। सेफ्टी के लिए इस कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ एयरबैग्स, 3 पॉइंट सीट बेल्ट और डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलती है।
Maruti Suzuki Swift CNG
- माइलेज: 33km/kg
मारुति सुजुकी स्विफ्ट CNG एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें बढ़िया स्पेस भी मिलता है। Swift CNG में 1.2 लीटर का इंजन लगा है जो 70 PS की पावर और 102NM का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है। CNG मोड पर 33km/kg की माइलेज ऑफर करती है। सेफ्टी के लिए इस कार में 6 एयरबैग्स, 3 पॉइंट सीट बेल्ट, हिल होल्ड कंट्रोल, ESC, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD जैसे फीचर्स दिए हैं। कार में 5 लोग आसानी से बैठ सकते हैं। बूट में एक बड़ा CNG टैंक मिलता है लेकिन सामान रखने के लिए स्पेस नहीं रहता।
Hyundai Exter CNG
- माइलेज: 27.1 km/kg
हुंडई Exter CNG भी एक अच्छा आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। यह एक सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है जो शानदार क्वालिटी के लिए भी जानी जाती है और इसमें स्पेस भी काफी अच्छा मिल जाता है। इसमें Dual CNG टैंक मिलते हैं जिनकी वजह से बूट स्पेस अच्छा मिल जाता है। इस कार में EXTER CNG Dual Cylinder में 1.2L Bi-Fuel (पेट्रोल+CNG) इंजन दिया है जो 69 PS की पावर और 95.2 Nm का टॉर्क देता है।
यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक यह 27.1 km/kg की माइलेज देगी। इसमें सनरूफ, LED DRLs, LED टेल लैम्प्स, ऑटोमैटिक टेम्प्रेचर कंट्रोल, 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट कंट्रोल और कई शानदार फीचर्स दिए गये हैं। Exter CNG मॉडल की एक्स–शोरूम कीमत 8.50 लाख रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: 835km की रेंज देगी Xiaomi की ये कार, Tesla का मार्केट करेगी खराब!
संबंधित खबरें
नई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
7 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
9 hrs agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
12 hrs agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
1 day ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 days ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines