Best CNG Cars In India: देश में CNG कारों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल-डीजल से चलने वाली कारों की तुलना में ये न सिर्फ किफायती होती हैं….साथ ही इनके बूट में भी काफी जगह मिलती है और आप काफी सामान रख सकते हैं। अगर आप भी एक ऐसी CNG कार खरीदने की सोच रहे हैं जिसमें आपको बढ़िया स्पेस मिले और दमदार इंजन भी हो तो यहां हम आपके लिए कुछ अच्छे ऑप्शन लेकर आए हैं जो आपके किफायती साबित हो सकती हैं।
Maruti Suzuki Swift CNG
- माइलेज: 33km/kg
मारुति सुजुकी स्विफ्ट CNG एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें बढ़िया स्पेस भी मिलता है। इंजन की बात करें तो Swift CNG में 1.2 लीटर का इंजन लगा है जो 70 PS की पावर और 102NM का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है। CNG मोड पर 33km/kg की माइलेज ऑफर करती है।
सेफ्टी के लिए इस कार में 6 एयरबैग्स, 3 पॉइंट सीट बेल्ट, हिल होल्ड कंट्रोल, ESC, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD जैसे फीचर्स दिए हैं। कार में 5 लोग आसानी से बैठ सकते हैं। बूट में एक बड़ा CNG टैंक मिलता है लेकिन सामान रखने के लिए स्पेस नहीं रहता। कार की एक्स-शोरूम कीमत 8.19 लाख रुपये से शुरू होती है।
Maruti Suzuki Wagon-R CNG
- माइलेज: 34km/kg
मारुति सुजुकी वैगन-आर CNG सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। इसमें स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है। परफॉरमेंस के मामले में यह निराश होने का मौका नहीं देती। CNG टैंक होने के बाद भी थोड़ा सा स्पेस बूट में मिलता है, यहां अब उम्मीद है कि कंपनी Twin CNG टैंक टेक्नोलॉजी को शामिल करेगी। टाटा और अब हुंडई की कारों में ये टेक्नोलॉजी आने लगी है जिसकी वजह से बूट में काफी जगह मिल जाती है।
वैगन-आर CNG वर्जन में 1.0L का पेट्रोल इंजन लगा है जो 34 km/kg की माइलेज ऑफर करती है। सेफ्टी के लिए इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और एयरबैग्स मिलते हैं। डेली यूज़ के लिए वैगन-आर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 6.44 लाख रुपये से शुरू होती है।
Tata Altroz CNG
- माइलेज: 34km/kg
Tata Altroz CNG एक प्रीमियम हैचबैक कार है जिसमें कैबिन स्पेस से लेकर बूट स्पेस बढ़िया मिलता है। 5 लोग इस कार में आराम से बैठ सकते हैं। इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है जो 77 bhp की पावर और 97 nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है। CNG मोड पर यह कार 26km/kg की माइलेज देती।
इसमें 30-30 लीटर के 2 CNG टैंक मिलते हैं जिनकी वजह से 210 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। आप सफ़र के दौरान काफी सामान रख सकते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और 6 एयरबैग्स की सुविधा मिलती है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 7.45 लाख रुपये से शुरू होती है।
Hyundai Exter CNG
- माइलेज: 27.1 km/kg
हुंडई मोटर इंडिया की Exter CNG आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। यह एक सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है जो शानदार क्वालिटी के लिए भी जानी जाती है और इसमें स्पेस भी काफी अच्छा मिल जाता है। इसमें Dual CNG टैंक मिलते हैं जिनकी वजह से बूट स्पेस अच्छा मिल जाता है। इंजन की बात करें तो EXTER CNG Dual Cylinder में 1.2L Bi-Fuel (पेट्रोल+CNG) इंजन दिया है जो 69 PS की पावर और 95.2 Nm का टॉर्क देता है।
यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक यह 27.1 km/kg की माइलेज देगी। इसमें सनरूफ, LED DRLs, LED टेल लैम्प्स, ऑटोमैटिक टेम्प्रेचर कंट्रोल, 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट कंट्रोल और कई शानदार फीचर्स दिए गये हैं। Exter CNG मॉडल की एक्स–शोरूम कीमत 8.50 लाख रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: Citroen C3 Turbo AT: ट्रैफिक में ड्राइव करना होगा आसान, आ गई ये सस्ती ऑटोमैटिक कार
संबंधित खबरें
Toyota Glanza Facelift हुई लॉन्च, बस इतनी है शुरुआती कीमत
9 hrs agoआ रही Honda की नई EV! इस दिन होगा डेब्यू, जानें संभावित रेंज और फीचर्स
9 hrs agoलोक अदालत में किन चालानों पर नहीं मिलेगी राहत? जान लें नियम
11 hrs agoMG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या मिल नया और कितनी है कीमत
14 hrs agoचलती कार में गलती से रिवर्स गियर लगा दिया तो क्या होगा?
16 hrs agoबाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
1 day agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
1 day agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
1 day agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
2 days agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines