इस समय कारों में वेंटिलेटेड सीटों वाला फीचर्स काफी डिमांड में है। अब तो गर्मी तेजी से पड़ने लगी है जिसकी वजह से लोग अपनी कार में इस फीचर की छत भी रखते हैं। शुरुआत में वेंटिलेटेड सीटें केवल प्रीमियम कारों में देखने को मिलती थी,लेकिन अब यह फीचर बजट सेगमेंट के ग्राहकों को भी लुभा रहा है। गर्मी में जब कार के साथ सीटें भी गर्म हो जाती हैं तो ऐसे में कार में बैठना मुश्किल भरा हो जाता है। यहां हम बजट में फिट होने वाली कुछ ऐसी SUV के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिनमें वेंटिलेटेड सीटें मिल रही हैं।
Skoda Kylaq
स्कोडा कायलाक एक शानदार कॉम्पैक्ट SUV है जो कई अच्छे फीचर्स से लैस है। इसकी कीमत 7।89 लाख से 14।40 लाख रुपये तक (एक्स-शोरूम) जाती है । इंजन की बात करें तो स्कोडा कायलाक में 1।0L का TSi पेट्रोल इंजन लगा है जो 115 PS की पावर और 178 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6 स्पीड मैनुअल और DCT ट्रांसमिशन के ऑप्शन के साथ आता है। इसमें प्रीमियम इंटीरियर के साथ दोनों फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें मिलते हैं।
Tata Punch
टाटा की पंच इलेक्ट्रिक में भी आपको वेंटिलेटेड सीटों का ऑप्शन मिलता है। इसकी कीमत 12।84 लाख रुपये से लेकर 14।44 लाख रुपये तक की कीमत में उपलब्ध। यह सबसे किफायती एसयूवी है जिसमें कई अच्छे फीचर्स मिलते हैं। पंच में दो बैटरी के ऑप्शन मिलते हैं। फुल चार्ज में 365km तक की रेंज देती है। Empowered + ट्रिम में वेंटिलेटेड सीटें उपलब्ध हैं। पंच का डिजाइन थोड़ा और बेहतर हो सकता है।
Tata Nexon
टाटा नेक्सन में वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें केवल इसके टॉप-स्पेक फियरलेस + PS मॉडल में मिलती हैं। इसकी कीमत 13।30 लाख रुपये से 15।60 लाख रुपये के बीच है। इसमें पेट्रोल, डीजल और CNG वेरिएंट का ऑप्शन भी है। पेट्रोल वर्जन में 120 hp इंजन है, जबकि डीजल में 115 hp इंजन का विकल्प है। CNG वेरिएंट में 100hp इंजन है।
यह भी पढ़ें: विदेशों में भारत में बनीं गाड़ियों की बंपर डिमांड, 53 लाख यूनिट्स एक्सपोर्ट
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
5 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
7 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
9 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines