Cheapest CNG Cars: पेट्रोल की कीमतें कम-ज्यादा होती रहती हैं। अब जो लोग कार से रोजाना लम्बी दूरी तय करते हैं उनके लिए CNG काफी अच्छा ऑप्शन है। पेट्रोल कारों की तुलना में CNG मॉडल थोड़े महंगे जरूर होते हैं किफायती होने की वजह से पैसों की खूब बचत भी होती है। यहां हम आपके लिए भारत की सबसे किफायती CNG कारों की जानकारी दे रहे हैं जिनकी माइलेज 36 km/kg है और कीमत 5.13 लाख रुपये से शुरू होती है।
Maruti Suzuki ALTO CNG (माइलेज: 31.59 km/kg)
मारुति सुजुकी ऑल्टो देश की सबसे सस्ती CNG कार है जिसकी कीमत 5.13 लाख रुपये है। इसमें 60 लीटर का CNG सिलिंडर मिलता है। यह कार 800cc इंजन के साथ है जोकि 30.1 kW की पावर और 60 Nm का टॉर्क जन रेट करता है। यह कार 31.59 km/kg की माइलेज ऑफर करती है। अगर आपके पास बजट कम है तो ऑल्टो सीएनजी आपके लिए अच्छा ऑप्शन बन सकती हैं। सेफ्टी के लिए कार में एयरबैग्स से लेकर एंटी क्लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Maruti Suzuki Celerio CNG (माइलेज: 35.60 km/kg)
मारुति सुजुकी सलेरियो अपने डिजाइन और स्पेस के लिए पॉपुलर है। पेट्रोल के साथ यह CNG में भी उपलब्ध है जिसकी कीमत 6.73 लाख रुपये है। इस कार में 1.0 लीटर K10C इंजन मिलता है जोकि CNG मोड में 57hp की पावर और 82 Nm का टार्क जेनरेट करती है। यह कार 35.60 km/kg की माइलेज ऑफर करती है। सेफ्टी के लिए कार में एयरबैग्स से लेकर एंटी क्लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Maruti Suzuki WagonR CNG:(माइलेज: 34.04 km/kg)
मारुति सुजुकी वैगन-आर का CNG मॉडल खूब पसंद किया जा रहा है और इसकी बिक्री भी काफी अच्छी है। इंजन की बात करें तो इसमें 1.0 लीटर K10C इंजन लगा है जो CNG मोड में 57hp की पावर और 82NM का टार्क देता है। यह कार 34.04 km/kgकी माइलेज देती है। इसकी कीमत 6.44 लाख रुपये से शुरू होती है।
Tata Tiago iCNG (माइलेज: 26.49 km/kg)
टाटा टियागो CNG अपनी पावर के लिए जानी जाती है। इसमें 1.2 लीटर का इंजन लगा है जोकि CNG मोड पर 73hp की पावर और 95Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स का इस्तेमाल किया गया है। यह कार 26.49km/kg की माइलेज ऑफर करता है। कार की कीमत 6.64 लाख रुपये से शुरू होती है।
संबंधित खबरें
नई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
7 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
9 hrs agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
12 hrs agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
1 day ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 days ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines