39 हजार रुपये कीमत,110km माइलेज, ये हैं देश की सबसे सस्ती बाइक्स
कम कीमत और बेहतर माइलेज के साथ आने वाली चार ऐसी बाइक्स के बारे में हम आपको बता रहे हैं जो बेहद किफायती साबित हो सकती हैं।
Edited By Bani Kalra

Edited By Bani Kalra

Best cheapest bikes: अगर आप ऑफिस जाने के लिए एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं जिसमें थोड़ा स्टाइल हो, बेहतर माइलेज हो और कीमत भी कम हो, तो आपके लिए हम लेकर आये हैं चार ऐसी जबरदस्त बाइक्स जो आपके लिए काफी किफायती साबित हो सकती हैं। इतना ही नहीं इनकी रनिंग कॉस्ट और रखरखाव भी काफी कम रहता है। आइये जानते हैं इन बाइक्स के बारे में…

टीवीएस की मोपेड बाइक XL100 खूब पसंद की जा रही है। इस बाइक को पर्सनल और बिजनेस के लिए इसका इस्तेमाल किया किया जाता है। इस बाइक की उत्तर प्रदेश में एक्स-शो रूम कीमत 39900 रुपए से शुरू होती है। TVS XL 100 में फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी वाला 99.7 cc का 4 स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर इंजन लगा है जो 4.3 bhp की पावर और 6.5 Nm का टार्क देता है। ARAI के मुताबिक ये बाइक 80 किलोमीटर की माइलेज ऑफर करती है। इसका कर्ब वजन 89 किलोग्राम है जबकि इसका पे-लोड 130 किलोग्राम है। यानी आप इसमें काफी सामान भी लोड कर सकते हैं। यह एक हैवी ड्यूटी मशीन है।

Bajaj CT110X
बजाज की CT110X अपने बोल्ड लुक की वजह से ग्राहकों को पसंद आ रही है। इस बाइक में 115.45 cc का इंजन लगा है जो 8.6 PS की पावर और 9.81 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। यह बाइक किक और इलेक्ट्रिक स्टार्ट से लैस है बाइक की टॉप स्पीड 90 kmph है। एक लीटर में यह बाइक 70-72 kmpl की माइलेज दे सकती है। इस बाइक रियर में एक कैरियर दिया गया है, जहां आप अपना सामान रख सकते हैं। बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 67,322 रुपये है।

Hero HF 100
हीरो मोटोकॉर्प की HF 100 एक सस्ती और टिकाऊ बाइक है। ARAI के मुताबिक यह बाइक 83 kmpl तक की माइलेज निकाल सकती है। इस बाइक में 97.2cc का इंजन दिया है, जो कि 8.36 PS की पावर और 8.05Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। बाइक के फ्रंट और रियर व्हील्स में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। इसकी एक्स-शो रूम कीमत 54,962 रुपये से शुरू होती है।

यह अपने सेगमेंट की सबसे स्पोर्टी डिजाइन में आती है। इसमें 110cc का इंजन लगा है जोकि 8.29PS की पावर और 8.7Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। एशिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड के मुताबिक इस बाइक ने माइलेज का एक नया रिकॉर्ड बनाया है। रिकॉर्ड के मुताबिक TVS Sport एक लीटर में 110.12 kmpl की माइलेज देती है। बाइक की टॉप स्पीड 90 kmph है। TVS Sport की कीमत 61,500 रुपये से शुरू होती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: