Best Cars for highway with High Mileage: कार छोटी हो या बड़ी,लेकिन माइलेज सबको अच्छी ही चाहिए। अपने देश में माइलेज को लेकर हमेशा चर्चा होती है। सिटी में ट्रैवल के दौरान जो लोग हाईवे पर ज्यादा गाड़ी चलाते हैं, उन्हें एक ऐसी पेट्रोल कार की जरूरत जो न सिर्फ बेहतर प्रदर्शन करे साथ माइलेज भी खूब मिले, तो यहां हम आपके लिए छोटी कार (हैचबेक) से लेकर लंबी (सेडान) कारों की लिस्ट बता रहे हैं जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती हैं।
मारुति सुजुकी डिजायर
मारुति सुजुकी की कॉम्पैक्ट सेडान कार डिजायर जितनी बढ़िया सिटी में चलती है उतनी ही हाईवे पर इसका प्रदर्शन दमदार है। इसका डिजाइन इसके परफेक्ट कॉम्पैक्ट एसयूवी बनाता है। इंजन की बात करें तो डिजायर में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया है। यह कार मैनुअल ट्रांसमिशन में 22.41kmpl की माइलेज ऑफर करती है जबकि AMT के साथ 22.61kmpl की माइलेज ऑफ़र करती है।
आपको बता दें कि मारुति Dzire सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कॉम्पैक्ट सेडान कार है। इसमें कई जबरदस्त फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी के लिए इस कार में एंटी लॉक ब्रेकिग सिस्टम, 2 एयरबैग्स, डिस्क ब्रेक और 3 पॉइंट सीटर बेल्ट की सुविधा मिलती है। कार की कीमत 6.56 लाख रुपये से शुरू होती है।
मारुति सुजुकी सेलेरियो
अगर आप एक ऐसे छोटी कार ख़रीदने की सोच रहे हैं जो सिटी और हाईवे दोनों पर बढ़िया माइलेज ऑफ़र करे तो मारुति सुजुकी सेलेरियो आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। सेलेरियो का डिजाइन और इसका इंटीरियर काफी अच्छा है। इस कार में 1.0L का पेट्रोल इंजन लगा है जो मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स के साथ है।
सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली पेट्रोल कार है। मैनुअल ट्रांसमिशन वेरिएंट से 25.24 kmpl और एएमटी वेरिएंट में 26.68 किलोमीटर प्रति लीटर का दमदार माइलेज मिलता है। इसमें अधिक माइलेज का कारण इसका ड्यूल जेट इंजन है। सेलेरियो की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5.45 लाख रुपये है।
होंडा सिटी
होंडा सिटी (5th जनरेशन)न सिर्फ प्रीमियम सेडान कार है बल्कि इसकी परफॉरमेंस शानदार है। इसमें 1.5-लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन लगा है जो 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है। एक लीटर में यह कार 24.1 kmpl की माइलेज ऑफर करता है। इसमें स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है। बूट में सामान रखने की काफी जगह मिल जाती है। इतना ही नहीं इसमें कई एडवांस और लग्जरी फीचर्स मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: कार सर्विस के नाम पर ऐसे लगता है चूना! इन बातों का रखे ध्यान वरना कट सकती है जेब
संबंधित खबरें
: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
4 hrs agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
7 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
1 day agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
2 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines