Family Man Bikes: स्पोर्ट्स और स्टाइलिश बाइक्स की डिमांड भले ही खूब हैं लेकिन जब बात कम्फर्ट और बढ़िया माइलेज की आती हैं तो एंट्री लेवल बाइक्स पहली चॉइस साबित होती हैं… और ये फैमिली के लिए भी बढ़िया रहती हैं। Family Man की जरूरत को ध्यान में रखते हुए यहां हम कुछ ऐसी बाइक्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो हैवी ट्रैफिक में भी आपको आरामदायक राइड का अनुभव प्रदान करती हैं। डेली यूज़ के लिए आप इनका इस्तेमाल कर सकते हैं।
TVS Radeon
TVS Radeon फैमिली मैन के लिए यह एक अच्छी बाइक साबित हो सकती है। यह बाइक अपने सिंपल डिजाइन और आरामदायक की वजह से खूब पसंद की जाती है। इस बाइक में 109.7cc का एयर कूल्ड इंजन जो 8.19PS की पावर और 8.7Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये इंजन 4 स्पीड ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ आता है। ARAI के मुताबिक यह बाइक 68.6 kmpl की माइलेज ऑफर करती है।
इसमें कई अच्छे फीचर्स भी दिए गये हैं। बाइक में रिवर्स मल्टी-कलर LCD डिजिटल क्लस्टर भी दिया गया है जो रियल टाइम माइलेज, क्लॉक, सर्विस इंडिकेटर, लो बैटरी इंडिकेटर, टॉप स्पीड और एवरेज स्पीड को की जानकारी देता है। बाइक में USB चार्जिंग पोर्ट दिया है, जिसकी मदद से आप अपने मोबाइल फोन भी चार्ज कर सकते हैं। TVS Radeon की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 62 हजार रुपये से शुरू होती है।
Hero Splendor Plus
हीरो स्प्लेंडर प्लस ने तो इस बाइक ने हर घर में अपनी जगह बना रखी है। इंजन की बात करें तो Splendor Plus में 97.2cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया है जो 7.9 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। यह इंजन फ्यूल इंजेक्शन तकनीक से लैस है।
स्प्लेंडर प्लस काफी पुरानी और बेस्ट सेलिंग मॉडल है। इस बाइक को राइड करना भी काफी आसान है। पीछे बैठने वालों के लिउ यह एक अच्छी बाइक साबित होगी। हैवी ट्रैफिक में आप इसे आसानी से निकाल ले जाते हो। Hero Splendor plus की उत्तर प्रदेश में एक्स-शो रूम कीमत 75,441 रुपये है।
Honda Shine 100
होंडा की शाइन 100 एक आरामदायक बाइक है। इसकी राइड मजेदार है। हैवी ट्रैफिक में भी आप इसे आसानी से निकाल लेते हो। पीछे बैठने वाले को इस पर आराम मिलता है। Shine 100 में 98.98 cc का 4 स्ट्रोक, SI इंजन लगा है जोकि 5.43 kW की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क देता है।
यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। Shine 100 की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 64,900 रुपये रखी है। कीमत और राइड के मामले ,इ यह एक अच्छी बाइक है। डेली यूज़ के लिए आप इसे खरीद सकते हैं।
संबंधित खबरें
नई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
4 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
7 hrs agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
10 hrs agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
1 day ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 days ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines