Bike Maintenance Tips: इस समय गर्मी बहुत ज्यादा पड़ रही है। ये तो शुरुआत है क्योंकि मौसम विभाग के मुताबिक पारा अभी और बढ़ेगा। जो लोग कार से ट्रेवल करते हैं उनके लिए कोई खास दिक्कत नही होती ..लेकिन टू-व्हीलर पर चलने वालों को काफी परेशानी होती है। सफ़र के दौरान यदि बाइक खराब हो जाए तो बड़ी दिक्कतें आ जाती हैं।
लेकिन ऐसा उन लोगों के साथ ज्यादा होता है जो सही टाइम पर अपनी बाइक की सर्विस पर ध्यान नहीं देते और बिना सर्विस ही बाइक चलाते हैं। यहां हम आपको कुछ आसन टिप्स बता रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप घर पर ही अपनी बाइक को गर्मी में भी फिट रख सकते हैं।
इंजन ऑयल चेक करें
हर 2000-2500 किलोमीटर के बाद बाइक का इंजन ऑयल चेंज करवा लेना चाहिए। अगर समय से पहले भी इंजन ऑयल कम या काला न पड़ जाए तब भी ऑयल नया डलवाना चाहिए । ऐसा करने से इंजन बेहतर और स्मूथ चलेगा, साथ ही क्लच को भी नुकसान नहीं होगा।
चेन सेट पर ध्यान दें
बाइक की चेन सेट को चेक रेगुलर चेक कर लेना चाहिए। अगर ढीली हो गई हो तो थोड़ा सेट करवा लें। चेन सेट हर 19000-20000 किलोमीटर पर बदलवानी चाहिए।
यह भी पढ़ें: Mahindra Thar और Bolero से आगे निकली Scorpio, फिर बनी No.1
बैटरी की देखभाल है जरूरी
बाइक में लगी बैटरी को भी समय-समय पर चेक करते रहना चाहिए। बैटरी में कहीं कोई लीकेज तो नहीं है अगर ऐसा है तो तुरन्त ठीक करा लेना ही बेहतर होता है। अगर बाइक स्टार्ट होने में बार-बार दिक्कत करने लगे तो बैटरी को बदलवा लेना चाहिए।
जरूरी है स्पार्क प्लग की सफाई
अगर आप रेगुलर स्पार्क प्लग की क्लीन रखते हैं तो आपकी बाइक जल्दी से ब्रेक डाउन का शिकार नहीं होगी। आप घर पर भी इसे क्लीन कर सकते हैं जोकि बेहद आसान होता है। अगर इस पर कार्बन जम गया हो तो बाइक स्टार्ट नही होगी। इसलिए 1500-2000 किलोमीटर पर स्पार्क प्लग को बदल देना चाहिये।
टायर्स में हवा सही रखें
गर्मी में टायर्स में हवा जल्दी कम होती है, अगर बहुत ज्यादा हवा आपने टायर्स में भरवाने से भी टायर के फर्टने के चांस बढ़ जाते हैं। हर 3-4 दिन में या जरूरत पड़ने पर हवा का प्रेशर जरूर चेक करें, हवा कम या ज्यादा होने से वाहन की परफॉरमेंस पर बुरा असर पड़ता है। नाइट्रोजन हवा टायर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित होती है।
यह भी पढ़ें: इस वीकेंड खरीदने जा रहे हैं नई कार! जानें किस मॉडल पर है कितना डिस्काउंट
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
6 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
10 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
14 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines