Affordable Electric Bikes: देश में पेट्रोल की कीमत कम नहीं होने वाली, ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहन किफायती ऑप्शन के रूप में देखे जा रहे हैं। जो लोग रोजाना 50 किलोमीटर या इससे ज्यादा की दूरी तय करते हैं उनके लिए EV बेस्ट ऑप्शन साबित हो रहे हैं। अगर आप भी एक इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने का विचार कर रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ ऐसे ऑप्शन की जानकारी दे रहे हैं जो आपके डेली यूज़ में काफी किफायती साबित हो सकती हैं। बस एक बार चार्ज करें हफ्ते भर की छुट्टी… पेट्रोल से चलने वाली बाइक्स की तुलना में इनका खर्च भी बेहद कम रहेगा।
Oben Rorr EZ
- कीमत: 99,999 रुपये से शुरू
ओबेन रोर EZ एक अच्छी और भरोसेमंद इलेक्ट्रिक बाइक है। इसमें 2.6kWh, 3.4kWh और 4.4kWh बैटरी पैक का ऑप्शन मिलता है। फुल चार्ज में यह बाइक 175 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। इसकी टॉप स्पीड 95 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस बाइक की कीमत 99,999 रुपये से शुरू होती है। यह एक आरामदायक बाइक है। सिटी राइड से लेकर लंबी दूरी के लिए यह एक अच्छी बाइक मानी जाती है।
Tork Motors Kratos R
- कीमत: 1.20 लाख रुपये से शुरू
गियर के साथ आने वाली पहली इलेक्ट्रिक बाइक “टॉर्क क्रिटोस R” है। इस बाइक में 4kWh लिथियम–आयन बैटरी पैक दिया है और यह फुल चार्ज में यह 70-120 किलोमीटर के बीच रेंज देती है। इस बाइक की टॉप स्पीड 105 kmph है। इस इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत 1.30 लाख रुपये है। बाइक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इस बाइक में कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है।
Revolt RV1
- कीमत: 84,990 रुपये से शुरू
RV1 में हेडलाइट्स, टेल लाइट्स और लाइसेंस प्लेट के लिए LED यूनिट दी गई है और 6-इंच का डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। इसमें 2.2kWh और 3.4kWh बैटरी के विकल्प मिलते हैं। फुल चार्ज में यह बाइक 160 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है। इस बाइक की कीमत 84,990 रुपये (कीमतें, एक्स–शोरूम) है। इस बाइक का स्पोर्टी डिजाइन यूथ को काफी पसंद रहा है। डेली यूज़ के लिए यह एक अच्छी बाइक साबित हो सकती है।
Pure EV Dd ईको ड्रिफ्ट 350
- कीमत: 1 लाख रुपये से शुरू
प्योर EV की ईको ईको ड्रिफ्ट 350 इलेक्ट्रिक बाइक, ऐसे ग्राहकों के लिए डिजाइन की गई है जो स्टाइल के ज्यादा रेंज की उम्मीद करते हैं। इस बाइक में 3kWh और 3.5kWh बैटरी पैक का ऑप्शन मिलता है। फुल चार्ज में यह बाइक करीब 171 किलोमीटर की रेंज देती है। इसकी टॉप स्पीड 75 Kmph है। इस बाइक की कीमत एक लाख रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: केवल 30 ग्राहकों के लिए आया Mercedes-AMG G 63 का कलेक्टर एडिशन, कीमत 4.30 करोड़ रुपये
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
50 mins ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
5 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
22 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines