Affordable bikes: जो लोग रोजाना बाइक से ऑफिस या अन्य जगह जाते हैं और जिनकी रनिंग 50 किलोमीटर या इससे भी ज्यादा है तो उनके लिए एंट्री लेवल बाइक्स ही सही साबित होती हैं। अगर आप भी एक ऐसी ही किफायती बाइक की तलाश में हैं तो यहां हम आपके लिए 100cc इंजन वाली दो ऐसी बाइक्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिनकी कीमत स्मार्टफोन से भी कम हैं। ये बाइक्स दिखने में स्पोर्टी हैं साथ ही इसके फीचर्स भी काफी बढ़िया हैं।
Tvs Sport
- कीमत: 59,881 रुपये (एक्स-शो रूम)
100cc बाइक सेगमेंट में Tvs Sport काफी लोकप्रिय है। इसमें 110 का इंजन लगा है जो एक लीटर में 110 km तक की माइलेज ऑफर करता है। इस बाइक का डिजाइन स्पोर्टी है। इसके फ्रंट और रियर टायर्स में ड्रम ब्रेक्स की सुविधा मिलती है। TVS Sport की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 59,881 रुपये है।
इस बाइक के फ्रंट और रियर टायर में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। इसकी सीट आरामदायक है। यह बाइक बॉडी कलर ग्राफिक्स के साथ बिना ग्राफिक्स के भी उपलब्ध है। यानी जैसी आपकी जरूरत वैसा मॉडल आप चुन सकते हैं।
Hero HF100
- कीमत: 55,668 रुपये (एक्स-शो रूम)
हीरो मोटोकॉर्प की HF100 एक बेहद किफायती बाइक है। इसे डेली यूज को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। बाइक बेहद सिंपल लुक में आती है। इसकी सीट आरामदायक है। बाइक में 100 cc का इंजन लगा है। डेली यूज के लिए यह अच्छी बाइक है। इस बाइक की माइलेज 70 किलोमीटर प्रतिलीटर के आसपास है। इस बाइक एक्स-शो रूम की कीमत 55,668 रुपये है।इस बाइक के फ्रंट और रियर टायर में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। यह वजन में हल्की है जिसकी वजह से इसे हैवी ट्रैफिक में आसानी से चलाया जा सकता है।
Note: यहां हमने इन बाइक्स कीमत की तुलना Samsung Galaxy S24 और Apple iPhone 15 से की है , जिनकी कीमत क्रमशः 74999 रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: 50 हजार में WagonR तो 90 हजार में Swift खरीदने का मौका! यहां मिलेगी पूरी जानकारी
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
15 mins agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 hr agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
3 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
6 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
7 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
23 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines