Best Family Scooters: भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिमांड में तेजी देखने को मिल रही है। लेकिन अभी भी पेट्रोल से चलने वाले स्कूटर लोगों की पहली पसंद हैं। खासकर फैमिली क्लास अभी भी पेट्रोल से चलने वाले स्कूटरों को खूब पसंद करते हैं। खास बात ये है कि इस समय देश में 125cc इंजन वाले स्कूटर का बाजार भी तेजी से बड़ा हो रहा है क्योंकि इनमें पावर के साथ बेहतर माइलेज भी मिलती है।
सामान रखने के लिए काफी जगह मिल जाती है। साथ ही इनकी लम्बी सीट लंबी दूरी पर आराम देती है। यहां हम आपके लिए तीन सबसे शानदार स्कूटरों के बारे में बता रहे हैं जिनकी कीमत 90 हजार रुपये से भी कम है…
Suzuki Access 125
भारत में 125cc स्कूटर सेगमेंट में सुजुकी एक्सेस 125 सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाला स्कूटर है। इस स्कूटर में 125 cc का इंजन दिया है जो 8.7 PS की पावर और 10 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी से लैस है। इसमें पावर के साथ बेहतर माइलेज आपको मिलती है। स्कूटर का डिजाइन सिंपल है और डेली यूज़ के लिए यह अच्छा ऑप्शन है। इसमें आपको काफी अच्छा स्पेस भी मिल जाता है। Access 125 की एक्स-शोरूम कीमत 86 हजार रुपये से शुरू होती है।
TVS Jupiter 125
यह अपने सेगमेंट का सबसे अच्छा दिखने वाला स्कूटर है। इसकी सीट के नीचे 32 लीटर का स्पेस मिल जाता है जहां आप 2 फुल फेस हेलमेट आसानी से रख सकते हैं। स्पेस के मामले में यह बेस्ट स्कूटर है। पावर के लिए इसमें 124.8cc का इंजन दिया है, जो कि 8.3PS की पावर और 10.5Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कीमत की बात करें तो इस स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 86,405 रुपये से शुरू होती है।
Yamaha Fascino 125
यह अपने सेगमेंट का सबसे स्टाइलिश स्कूटर है। इसमें 125cc का इंजन दिया जो 8.2 PS की पावर और 10.3Nm का टॉर्क का देता है, यह इंजन हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस है। सामान रखने के लिए इस स्कूटर की सीट के नीचे आपको 21 लीटर का स्पेस मिल जाता है। इसका डिजाइन अच्छा है। Fascino 125 की एक्स-शोरूम कीमत 79 600 रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: 6 एयरबैग्स के साथ Maruti Fronx के दो वेरिएंट हुए लॉन्च, जानें कीमत
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
23 hrs agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
1 day agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines