News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Best 125cc scooters: आजकल बाइक्स से ज्यादा स्कूटर्स खूब बिक रहे हैं। बाइक की तुलना में स्कूटर को राइडर करना आसान है, साथ ही इसमें स्पेस भी काफी मिल जाता है जहां आप अपने जरूरी सामान रख सकते हैं। इस समय देश में 125cc इंजन वाले स्कूटर का बाजार तेजी से बड़ा हो रहा है क्योंकि इनमें आपको पावर के साथ बेहतर माइलेज भी मिलती है। यहां हम आपके लिए बेस्ट 125cc इंजन वाले स्कूटर्स के बारे में बता रहे हैं जो न सिर्फ पावरफुल हैं बल्कि इनमें आपको बेहतर स्पेस भी मिलता है। साथ ही साथ इनमें लम्बी आरामदायक सीट भी मिल जाती है।
यह अपने सेगमेंट का सबसे अच्छा दिखने वाला स्कूटर है। इसकी सीट के नीचे 32 लीटर का स्पेस मिल जाता है जहां आप 2 फुल फेस हेलमेट आसानी से रख सकते हैं। इस स्कूटर की एक्स-शो रूम कीमत 86,405 रुपये से शुरू होती है। Jupiter 125 के इंजन की बात करने तो इसमें 124.8cc का इंजन दिया है, जो कि 8.3PS की पावर और 10.5Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
भारत में 125cc स्कूटर सेगमेंट में सुजुकी एक्सेस 125 सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाला स्कूटर है। इस स्कूटर में 125 cc का इंजन दिया है जो 8.7 PS की पावर और 10 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी से लैस है। इसमें पावर के साथ बेहतर माइलेज आपको मिलती है। स्कूटर का डिजाइन सिंपल है और डेली यूज़ के लिए यह अच्छा ऑप्शन है। Access 125 की एक्स-शो रूम कीमत 86 हजार रुपये से शुरू होती है
यह अपने सेगमेंट का सबसे स्टाइलिश स्कूटर है। इसमें 125cc का इंजन दिया जो 8.2 PS की पावर और 10.3Nm का टॉर्क का देता है, यह इंजन हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस है। सामान रखने के लिए इस स्कूटर की सीट के नीचे आपको 21लीटर का स्पेस मिल जाता है। इसका डिजाइन अच्छा है। Fascino 125की एक्स-शो रूम कीमत 79 600 रुपये से शुरू होती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें ऑटो, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।