इस समय भारत में एक से बढ़कर एक स्कूटर आ रहे हैं। हर बजट,पावर और साइज़ में आपको स्कूटर मिल जाएंगे। अगर आप अपने और अपनी फैमिली के लिए एक दमदार और भरोसेमंद पेट्रोल स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ बेस्ट ऑप्शन बता रहे हैं जो आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकते हैं। यहां हम आपको कुछ अच्छे स्कूटर के बारे में बता रहे हैं जो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकते हैं। इस रिपोर्ट्स में 125cc इंजन वाले स्कूटर के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
Hero Destini 125
हीरो मोटोकॉर्प का नया Destini 125 स्कूटर एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है। नया Destini 125 नया और मॉडर्न फील के साथ आता है। राइडर की जरूरत को ध्यान में रखते हुए इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी समेत कई एडवांस फीचर्स को शामिल किया गया है। यह स्कूटर तीन वेरिएंट में आता है। इस स्कूटर की कीमत 80,450 रुपये से लेकर 90,300 रुपये तक जाती है। इंजन की बात करें तो Destini 125 में 124.6cc एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है जो 9 PS की पावर और 10.4 Nm टॉर्क जनरेट करता है। हीरो ने इसे अपडेट करने के साथ नया CVT (कंटीन्यूअसली वेरिएबल ट्रांसमिशन) दिया गया है। डिजाइन और फीचर्स के मामले में Destini 125 अच्छा है। इसकी सीट के नीचे काफी जगह मिल जाती है जहां आप अपना सामान रख सकते हैं।
Suzuki Access 125
भारत में 125cc स्कूटर सेगमेंट में सुजुकी एक्सेस 125 सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाला स्कूटर है। इस स्कूटर में 125 cc का इंजन दिया है जो 8.7 PS की पावर और 10 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी से लैस है। इसमें पावर के साथ बेहतर माइलेज आपको मिलती है। स्कूटर का डिजाइन सिंपल है और डेली यूज़ के लिए यह अच्छा ऑप्शन है। Access 125 की एक्स-शो रूम कीमत 86 हजार रुपये से शुरू होती है। इस स्कूटर की सीट के नीचे आपको अच्छा स्पेस मिल जाएगा।
TVS Jupiter 125
यह अपने सेगमेंट का सबसे अच्छा दिखने वाला स्कूटर है। इसकी सीट के नीचे 32 लीटर का स्पेस मिल जाता है जहां आप 2 फुल फेस हेलमेट आसानी से रख सकते हैं। इस स्कूटर की एक्स-शो रूम कीमत 86,405 रुपये से शुरू होती है। Jupiter 125 के इंजन की बात करने तो इसमें 124.8cc का इंजन दिया है, जो कि 8.3PS की पावर और 10.5Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस स्कूटर की सीट के नीचे आपको अच्छा स्पेस मिल जाएगा। डेली यूज़ के लिए यह एक अच्छा स्कूटर है।
यह भी पढ़ें: नई कार खरीदने का है प्लान? जानिए ट्रम्प के बदले कदम के बाद कितना खर्च संभव
संबंधित खबरें
Honda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
11 hrs agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
13 hrs agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
14 hrs agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 day agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
1 day agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
1 day agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
1 day agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
2 days agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
2 days agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines