Best 100cc bikes: देश में 100cc बाइक्स की डिमांड काफी तेज हो रही है। लगातार नए-नए मॉडल भी लॉन्च हो रहे हैं। इस सेगमेंट में भी आपको कुछ ऐसे मॉडल मिल जायेंगे जिन्हें खास खराब रास्तों के लिए बनाया गया है। इतना ही नहीं दमदार इंजन से लेकर बेहतर माइलेज भी आपको इनसे मिलती है। जो लोग रोजाना 50 किलोमीटर या इससे ज्यादा का सफर बाइक से पूरा करते हैं उनके लिए तो ये बाइक्स काफी सस्ती पड़ती हैं।
फ्यूल की खपत कम होती है साथ ही रखरखाव का खर्च भी काफी कम आता है। लेकिन इन बाइक्स में बहुत अच्छा डिजाइन नहीं मिलता। छोटे कस्बों से लेकर गांवों के कच्चे-पक्के रास्तों पर ये बाइक्स जमकर चलती हैं। यहां हम आपको तीन ऐसी ही बाइक्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकती हैं।
Bajaj CT 110X
बजाज ऑटो की CT 110X एक दमदार किफायती बाइक है। इसके दमदार सस्पेंशन हर तरह के रास्तों को पार करने में मदद करते हैं। बजाज ने इस बाइक को ऐसे राइडर्स के लिए बनाया है जो सॉलिड परफॉरमेंस के साथ बढ़िया माइलेज की उम्मीद रखते हैं। इंजन की बात करें तो इस बाइक में 115.45 cc का इंजन लगा है। बाइक एक्स-शो रूम की कीमत 69 हजार रूपये है। एक लीटर में यह बाइक 70 किलोमीटर की माइलेज निकाल देती है। डिजाइन के मामले में यह बोल्ड नजर आती है।
TVS Radeon
अगर आप छोटे शहरों या गांवों में रहते हैं तो TVS की Radeon आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। इसके सस्पेंशन भी दमदार हैं। खराब रास्तों पर राइडर को आराम मिलता है। बाइक में 110cc का इंजन लगा है। इसका डिजाइन सिंपल और इसकी सीट आरामदायक है। इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर दिया है। Radeon की कीमत 62 हजार से शुरू होती है। एक लीटर में यह बाइक 65 किलोमीटर की माइलेज ऑफर करती है।
Hero HF100
यह हीरो की सबसे सस्ती बाइक है। इसे डेली यूज के लिए डिजाइन किया है। इसकी सीट सॉफ्ट है। बाइक में 100 cc का इंजन लगा है जो काफी किफायती है और बढ़िया परफॉरमेंस ऑफर करता है। एक लीटर में यह बाइक 70 किलोमीटर की माइलेज ऑफर करती है। इस बाइक की कीमत 59 हजार रुपये से शुरू होती है। खराब रास्तों के लिए इसमें दमदार सस्पेंशन लगे हैं।
यह भी पढ़ें: जिस SUV ने बचाई होंडा की लाज, आज उसी पर मिल रहा है 55 हजार का डिस्काउंट
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
4 mins agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
20 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
22 hrs agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
1 day ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines