Top Selling Scooters: देश में लगातार आधुनिक फीचर से लैस बहुत सारी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लॉन्च हो रही है। कई नई स्टार्टअप कंपनियां इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। ग्राहकों को लुभाने में भी ये लगातार कामयाब हो रहे हैं। इसके बावजूद भी पेट्रोल इंजन स्कूटर की मांग देश में बनी हुई है। दरअसल लोग रेंज और चार्जिंग में लगने वाले समय की वजह से इलेक्ट्रिक को लेने से पहले काफी ज्यादा सोच विचार करते हैं। पेट्रोल इंजन के मुकाबले इसकी कीमत भी ज्यादा होती है।
10 ऐसे पेट्रोल इंजन स्कूटर्स हैं जो बिक्री के मामले में एक दूसरे को सीधे तौर पर टक्कर देती है। अगर आप भी इसे खरीदना चाहते हैं तो इस लिस्ट को जरूर देखें।
देश में इन 10 स्कूटर्स की है सबसे ज्यादा मांग
पेट्रोल इंजन स्कूटर्स की लिस्ट में हीरो, होंडा, यामाहा, टीवीएस और सुजुकी जैसी मशहूर कंपनियां शामिल हैं। इनमें से सबसे ज्यादा मांग होंडा एक्टिवा 73086 रुपये, सुजुकी एक्सेस 81300 रुपये, टीवीएस जुपिटर 69990 रुपये, हीरो प्लेजर 68368 रुपये, टीवीएस एनटॉर्क 79956 रुपये, होंडा डियो 66768 रुपये, हीरो डेस्टिनी 71108 रुपये, Yamaha RayZR 80730 रुपये और यामाहा फसीनो की है। अगर आप भी एक बेहतरीन पेट्रोल इंजन स्कूटर की तलाश में हैं, तो इनमें से किसी भी एक को खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 10 लाख रुपये से कम में फैमिली के लिए खरीदें ये 7 सीटर कार, फीचर्स हैं काफी दमदार
होंडा एक्टिवा को इस वजह से लोग करते हैं सबसे ज्यादा पसंद
भारतीय बाजार में होंडा एक्टिवा 4 अलग-अलग मॉडल के साथ उपलब्ध हैं। इनमें Activa 125, Activa 6G, Activa 125 और Premium Edition शामिल हैं। इसकी कीमत की शुरुआत मात्र 73,086 रुपये से होती है। इनमें अलग-अलग विकल्प होने के कारण लोग बजट के अनुसार फीचर्स देखकर खरीदते हैं। इसी वजह से सबसे ज्यादा सड़कों पर एक्टिवा ही देखने को मिलती है। कीमत के अनुसार माइलेज भी ये अन्य कंपनियों के मुकाबले ज्यादा दे देती है।
ये स्कूटर देती है एक दूसरे को टक्कर
हमारे देश की सड़कों पर सबसे ज्यादा होंडा कंपनी की एक्टिवा ही देखने को मिलती है। लेकिन इसे टक्कर देने के लिए बहुत सारी स्कूटर्स उपलब्ध हैं। एक्टिवा के अलावा सबसे ज्यादा लोग टीवीएस कंपनी की जूपिटर और सुजुकी एक्सेस को खरीदते हैं। केवल कीमत के मामले में ही नहीं बल्कि फीचर्स और माइलेज के कारण भी ये एक-दूसरे को टक्कर देती है।
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines