Bengaluru Traffic Police: भारत में बेंगलुरु एक ऐसा शहर है जहां इस समय सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम लगने लगा है। इतना ही नहीं लोग ट्रैफिक रूल्स को फ़ॉलो नहीं कर रहे हैं जिसकी वजह से अक्सर एक्सीडेंट होने की खबरें सामने आ रहे हैं। एक्सीडेंट तभी होते हैं जब ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं किया जाता। बेंगलुरु को हम सभी टेक सिटी के नाम से जानते हैं। देश का सबसे एडवांस्ड शहर भी बेंगलुरु को ही माना जाता है। लेकिन अब इस शहर में ट्रैफिक पुलिस गलत तरह से वाहन चलाने वालों पर AI से नजर रखती है।
ट्रैफिक पर बढ़ेगी पूरी निगरानी
बेंगलुरु में ट्रैफिक सही तरीके से चले, इसके लिए अब पुलिस ने कुछ नए कदम उठाए हैं। पहले AI के जरिये 7 तरह के ट्रैफिक नियमों के उल्लंघनों पर नजर रखी जाती है, लेकिन अब इस संख्या को बढ़ाकर अब 13 कर दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने 13 अलग-अलग उल्लंघनों का पता लगाने के लिए AI-Based Enforcement System का सहारा लिया है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (बेंगलुरु शहर ट्रैफिक) एमएन अनुचेथ ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ” इस समय, हम 7 उल्लंघनों को लागू करने के लिए AI बेस्ड कैमरों का इस्तेमाल करते हैं, जो ओवर स्पीडिंग, टू-व्हीलर पर ट्रिपल राइडिंग, रेड लाइट तोड़ना, ड्राइविंग करते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना, सीट बेल्ट नहीं लगाना, हेलमेट नहीं पहनना और स्टॉप लाइन उल्लंघन शामिल है।
लेकिन अब जल्द ही AI का इस्तेमाल करके एक बार में 13 उल्लंघनों की बुकिंग करने में सक्षम होंगे, जिसमें 6 एक्स्ट्रा उल्लंघनों पर फोकस किया जाएगा, जिसमें अवैध नंबर प्लेट का उपयोग, गलत साइड ड्राइविंग, बॉडी फ्रेम से बाहर निकलने वाली वस्तू ले जाने वाले मालवाहक वाहन, टूटे या मुड़े हुए दरवाजे के शीशे और अवैध पार्किंग शामिल हैं।
तैयारी हो गई शुरू
इस समय बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने 50 जंक्शनों पर 330 AI बेस्ड कैमरे लगाए हैं। कर्नाटक रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (KRDCL) ने 25 और जगहों पर ऑटोमैटिक संपर्क रहित यातायात प्रवर्तन के लिए रिमोट नंबर प्लेट डिटेक्शन और ऑटोमैटिक नंबर प्लेट पहचान के लिए टेंडर्स भी आमंत्रित किये हैं।
कर्नाटक रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने ट्रैफिक पुलिस की ओर से हाल ही में 250 AI-Based ऑटोमैटिक उल्लंघन पहचान लाइसेंस के लिए टेंडर्स जारी किये हैं। बेंगलुरु सिटी रोड सेफ्टी एंड ट्रैफिक मैनेजमेंट प्रोजेक्ट के तहत क्रियान्वित इस परियोजना को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा। बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस का यह कदम न सिर्फ ट्रैफिक पर पूरी नजर रखने मदद करेगा बल्कि नियम तोड़ने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जायेगी। अगर कोई नियमों को तोड़ता है तो उसे भारी चलाना भी कटेगा।
यह भी पढ़ें: Hero Motocorp का नवरात्रि ऑफर, इन बाइक्स और स्कूटर को खरीदने पर होगी बड़ी बचत
संबंधित खबरें
Hero ने लॉन्च कीं दो नई धांसू बाइक्स, जानें फीचर्स और कीमत
1 day agoBS7 लागू होने पर क्या बंद हो जाएंगी पुरानी कारें? सरकार के नए नियम जान लें
1 day agoकार की रीसेल वैल्यू बढ़ानी है तो अपनाएं ये 5 टिप्स, मिलेगा 30% तक का फायदा!
1 day agoकार के ब्रेक पैड जल्दी घिस रहे हैं? इन 5 गलतियों से बचकर बढ़ा सकते हैं उनकी
1 day agoगाड़ी का माइलेज अचानक गिरने पर सबसे पहले ये 6 चीजें करें चेक
2 days agoMaruti की कारों पर दिवाली ऑफर, इन मॉडल पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoTesla की कार पहले उल्टी चली, फिर हवा में उड़ी! वीडियो देख नहीं होगा यकीन
2 days agoबाइक की चेन से क्यों आती है खटखट की आवाज? इसे ऐसे करें ठीक
3 days agoमहिंद्रा की पहली CNG SUV लॉन्च, कीमत 10 लाख से भी कम, जानें डिटेल्स
3 days agoकार के इंजन को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 4 गलतियां!
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines