Porsche Ferrari High End Cars Seized In Bengaluru: बेंगलुरु परिवहन डिपार्टमेंट ने रविवार को राज्य में बिना टैक्स चुकाए चलने वाली कारों पर सख्ती की। इस नियम की वजह से टैक्स चुकाए बिना रोड पर चलने वाली फेरारी, पोर्श, बीएमडब्ल्यू, ऑडी, एस्टन मार्टिन और रेंज रोवर समेत 30 लग्जरी कारों को जब्त किया है। परिवहन विभाग के डिप्टी कमिश्नर सी मल्लिकार्जुन ने इस हफ्ते चलने वाले कैंपेन का नेतृत्व किया।
परिवहन विभाग का क्या है प्लान
दरअसल परिवहन विभाग का इस नियम को लागू करने का एक ही कारण है कि लग्जरी गाड़ियों को चलाने वाले मालिकों के बीच टैक्स चुकाने के लिए जागरूकता पैदा की जाए। ऐसा जरूरी भी है क्योंकि इससे कहीं न कहीं देश और राज्य का ही कल्याण है। अभी ये अभियान चालू है।
यह भी पढ़ें: हिंदू धर्म में सूर्यास्त के बाद क्यों नहीं होता ‘अंतिम संस्कार’, वजह नहीं जानते होंगे आप?
सी मल्लिकार्जुन के नेतृत्व में चला अभियान
ये अभियान रविवार को परिवहन उपायुक्त सी मल्लिकार्जुन के नेतृत्व में चला। इसमें क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बी श्रीनिवास प्रसाद, दीपक, श्रीनिवासप्पा और रंजीत सहित 41 अधिकारियों की टीम शामिल थी जिसने अभियान चलाया।
3 करोड़ रुपये के नोटिस जारी
बेंगलुरु में लग्जरी गाड़ियों के टैक्स चुकाए बिना सड़कों पर चलना अब मुश्किल हो गया है। सी मल्लिकार्जुन और अन्य अधिकारियों की टीम ने अभियान चलाया जिसके तहत 3 करोड़ रुपये के कर नोटिस जारी किए गए हैं। जान लें कि मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 47 के अनुसार, यदि एक राज्य में पंजीकृत मोटर वाहन किसी अन्य राज्य में एक वर्ष से अधिक समय तक रखा जाता है, तो मालिक को नया पंजीकरण चिह्न प्राप्त करना होगा। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ परिवहन कानून सख्त हो सकता है। ऐसे में सभी लग्जरी गाड़ियों के मालिकों को इस मामले में सचेत रहने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें: फतेहपुर ट्रेन हादसे की भयानक तस्वीरें आईं सामने, देख दहल जाएगा दिल
संबंधित खबरें
दिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
16 mins agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines