Upcoming bikes in India: जो बाइक राइड करना पसंद करते हैं उन्हें हैवी इंजन वाली रेट्रो लुक और क्रूजर स्टाइल वाली बाइक पसंद आती हैं। यही वजह है कि भारत में रॉयल एनफील्ड जैसी टू-व्हीलर कंपनी सबसे ज्यादा बाइक्स बेचने में सफल हो रही है। इस सेगमेंट में होंडा, BSA, Hero, TVS और जावा भी अपनी पकड़ मजबूत करने में लगी हैं।
अब बजाज इस सेगमेंट में ट्रायम्फ के साथ मिलकर हैवी इंजन वाली बाइक्स लेकर आ रही हैं। 400cc बाइक सेगमेंट में कंपनी अपनी मजबूती दर्ज करने की कोशिश में है। जिस सेगमेंट में कंपनी बाइक्स लेकर आ रही है वो न सिर्फ प्रीमियम है बल्कि ग्राहक भी सीमित हैं। ऐसे में कुछ नया देने के लिए अब बजाज- ट्रायम्फ दो नई बाइक्स को लॉन्च करने जा रही हैं।
भारत में ट्रायम्फ Speed 400 और Scrambler 400X जैसी एंट्री केवल बाइक्स बेचती है और इन दोनों ही बाइक्स की बिक्री भी अच्छी है। ये दोनों ही हाई परफॉरमेंस बाइक्स हैं जिन्हें यूथ को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। खास बात ये है कि इनकी कीमत भी बजट में है। इन बाइक्स की कीमत और डिजाइन ने शुरू से ही प्रभावित किया है।
इस नाम से आ सकती हैं बाइक्स
ट्रायम्फ ने पहले ही इस बात की जानकारी दे है कि बजाज के साथ मिलकर हर साल एक नई बाइक को उतारा जाएगा जो 400cc इंजन सेगमेंट में शामिल होगी। कंपनी दो नई बाइक्स को जल्दी ही लॉन्च करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रायम्फ Speed 400 नाम से एक सेमी-फेयर्ड कैफे रेसर मॉडल को तैयार का रही है और यह कई बार टेस्टिंग के दौरान देखी गई है।
इस बाइक को Thruxton 400 के नाम से लॉन्च किये जाने की उम्मीद है, आपको बता दें कि यह बाइक Thruxton 1200 से इंस्पायर्ड होगी। इसमें मिलने वाले कुछ फीचर्स भी उसी बाइक से लिए जा सकते हैं। बाइक में क्लिप-ऑन हैंडलबार सेटअप मिलेगा जो इसे स्पोर्टीफील देगा।
ताकतवर 400cc का इंजन
नई बाइक्स में 399cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलेगा जो 39.5 bhp की पावर और 37.5Nm का टॉर्क देगा। अब लगभग इतनी पावर मारुति Alto में भी देखने को मिलती है। लेकिन ये इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा जबकि स्लिपर और असिस्ट क्लच के साथ-साथ राइड-बाय-वायर थ्रॉटल सिस्टम स्टैंडर्ड होगा। अब इस सिस्टम से न सिर्फ बेहतर परफॉरमेंस मिलेगी बल्कि माइलेज में भी इजाफा देखने को मिलेगा।
ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचने की योजना
बजाज-ट्रायम्फ की स्पीड 400 और स्क्रैम्बलर 400X को भारत में खूब बिकती हैं। अब तक इन बाइक्स की 50,000 यूनिट्स बिक चुकी हैं। इस समय 75 शहरों में 100 से ज्यादा आउटलेट हो चुके हैं। भारत के अन्य शहरों में कंपनी 100 से ज्यादा आउटलेट खोलेगी।
यह भी पढ़ें: नई कार पर 12 लाख रुपये डिस्काउंट, सिर्फ 2 दिन बचे! जल्दी करें मौका छूट न जाए
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
3 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
7 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
9 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
11 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines