Bajaj New Affordable Chetak: बजाज ऑटो अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक का नया अवतार अगले महीने लॉन्च करने की तैयारी में है। मौजूदा चेतक को आये हुए अब काफी समय हो गया है और इसमें बहुत ज्यादा बदलाव भी अभी तक देखने को नहीं मिले हैं।
माना जा रहा है कि हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक ने अपने स्कूटर की कीमतों में कटौती की है जिसके बाद बाजार में कॉम्पटीशन थोड़ा ज्यादा बढ़ गया है। ओला के स्कूटर वैसे ही सबसे ज्यादा बिकते हैं ऊपर से कीमतें कम होने से कंपनी की बिक्री में पॉजिटिव रिस्पांस मिलने की उम्मीद है।
कम कीमत में आएगा चेतक इलेक्ट्रिक
सोर्स के मुताबिक बजाज का नया चेतक मौजूदा मॉडल से सस्ता और बेहतर रेंज के साथ आ सकता है। कंपनी इसका एंट्री लेवल मॉडल पेश कर सकती है जिसकी कीमत एक लाख रुपये से कम हो सकती है।
बजाज की तरफ से भी इस बात की पुष्टि हो गई है बजाज ऑटो के कार्यकारी निदेशक राकेश शर्मा ने कंपनी की लेटेस्ट अर्निंग कॉल के दौरान मीडिया से बात करते हुए बताया कि नए एंट्री-लेवल चेतक लागत को नियंत्रण में रखने के लिए एक हब मोटर और एक छोटे बैटरी पैक के साथ आ सकते हैं,जो निर्माता को कीमत तय करने में मदद करते हैं।
चेतक ने पकड़ी रफ़्तार
इस समय बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत वर्तमान में 1.23 लाख रुपये से लेकर 1.47 लाख रुपये तक जाती है। नए इलेक्ट्रिक चेतक का सीधा मुकाबला टीवीएस आईक्यूब, ओला एस1 एक्स और नए एथर रिज्टा से होगा। बाजार में धीरे-धीरे चेतक की रफ़्तार बिक्री के मामले में तेज हो रही है। चेतक अब 200 एक्सपीरियंस सेंटर के माध्यम से 164 शहरों में उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: दो छोटे CNG सिलेंडर के साथ आ रही है Tata Nexon, बूट स्पेस की नहीं होगी कमी
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
5 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
8 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
12 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines