Bajaj Auto: ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को कड़ी टक्कर देने के लिए बजाज ऑटो अब अपना सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर अगले महीने लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी मौजूदा चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का ही सस्ता वेरिएंट पेश करेगी।
इसमें कुछ फीचर्स की भी कमी हो सकती है। इतना ही नहीं नए मॉडल के डिजाइन में थोड़ा फर्क देखने को मिल सकता है। दरअसल बजाज ऑटो कम बजट में इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश करके बाजार में अपनी पकड़ को ज्यादा मजबूत करना चाहती है।
कितनी होगी कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक बजाज ऑटो के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत एक लाख रुपये के आस-पास हो सकती है। इस समय बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत में 1.23 लाख रुपये से लेकर 1.47 लाख रुपये तक जाती है।
नए इलेक्ट्रिक चेतक का सीधा मुकाबला टीवीएस आईक्यूब, ओला एस1 एक्स और नए एथर रिज्टा से होगा। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर का सबसे सस्ता स्कूटर 70 हजार रुपये से भी कम कीमत में उपलब्ध है।
कम कीमत लेकिन बढ़िया रेंज
बजाज ऑटो के आगामी इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर काफी खबरें आ रही हैं। नए स्कूटर की कीमत भले ही कम हो सकती हैं लेकिन इसकी रेंज ठीक-ठाक रहने की उम्मीद है।
बजाज ऑटो के कार्यकारी निदेशक राकेश शर्मा ने बताया कि नए एंट्री-लेवल चेतक लागत को नियंत्रण में रखने के लिए एक हब मोटर और एक छोटे बैटरी पैक के साथ आ सकते हैं,जो निर्माता को कीमत तय करने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें: केवल 1999 रुपये देकर ले जाओ Honda Shine, कंपनी ने निकाला खास ऑफर
संबंधित खबरें
बदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
2 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
4 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
5 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
22 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
23 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
2 days agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines