Bajaj Pulsar NS400Z VS KTM 390 Duke: बाजार में हाई पावर इंजन वाली बाइक्स का अलग ही क्रेज है। इनकी कीमत ज्यादा होने के बावजूद इनकी जबरदस्त सेल होती है। हाल ही में बजाज ने इस सेगमेंट में अपनी नई बाइक Bajaj Pulsar NS400Z लॉन्च की है।
बाइक लवर्स नई बाइक का बाजार में पहले से मौजूद KTM 390 Duke से मुकाबला कर रहे हैं। इन दोनों बाइक्स को लॉन्ग रूट पर कम्फर्ट राइड और हाई स्पीड देने के लिए डिजाइन किया गया है। आइए आपको इन दोनों मोटरसाइकिलों के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।
Bajaj Pulsar NS400Z में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप
इस धाकड़ बाइक में 373cc का हाई पावर इंजन मिलता है। यंगस्टर्स के लिए इसके चार अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन ऑफर किए जा रहे हैं। बजाज ने हाल ही में अपनी इस बाइक को लॉन्च किया है, कंपनी 5000 रुपये में इसकी बुकिंग ले रही है। यह बाइक शुरुआती कीमत 1.85 लाख रुपये एक्स-शोरूम में मिलती है। इसमें एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप दिए गए हैं।
39.5 bhp की पावर और 35 Nm का टॉर्क
Bajaj Pulsar में 39.5 bhp की पावर और 35 Nm का टॉर्क मिलता है। बाइक के फ्रंट टायर पर टेलीस्कोपिक फोर्क और रियर टायर पर मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। इसमें दोनों टायरों पर डिस्क ब्रेक आते हैं। इसमें एलईडी टेललाइट दी गई है।
KTM 390 Duke में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है
यह धाकड़ बाइक 3.10 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। बाइक में 398.63 cc का जबरदस्त इंजन दिया गया है। इस बाइक में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन आता है, बाइक में 800 mm की सीट हाइट है।
केटीएम में 15 लीटर का फ्यूल टैंक
KTM 390 Duke में 45.3 bhp की पावर और 39 Nm का टॉर्क मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक सड़क पर 30 kmpl तक की माइलेज आसानी से निकाल लेती है। केटीएम में 15 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। बाइक में दो कलर ऑप्शन और आरामदायक सीट साइज दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
50 mins agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines