Bajaj Pulsar NS400Z: देश की बड़ी टू-व्हीलर कंपनी बजाज ऑटो ने अपनी अब तक की सबसे पावरफुल Pulsar NS400Z को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 1.85 लाख रुपये है। बजाज के मुताबिक यह अपने सेगमेंट की सबसे पावरफुल मोटरसाइकिल है। बाइक में 373 cc का इंजन लगा है और इसी इंजन को हम कंपनी की ही Dominar में देख ही चुके हैं।
इंजन और पावर
नई Pulsar NS400Z में 373.27cc इंजन लगा है जो 40PS की पावर और 35 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। खास बात ये है कि इस इंजन में 6 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है, जिसकी मदद से आपको स्मूथ राइड का अनुभव मिलेगा।
सेफ्टी के लिए बाइक के फ्रंट में 320mm डिस्क ब्रेक और रियर में 230 mm डिस्क ब्रेक दिए गये हैं। इस बाइक में 17 इंच के Tubeless टायर्स दिए गये हैं। सेफ राइड के लिए बाइक में डुअल-चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और 3 लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल मिलता है।
डिजाइन और फीचर्स
नई पल्सर NS400Z का डिजाइन बेहद स्पोर्टी है। इस बाइक के जरिये कंपनी यूथ को टारगेट करेगी। इसकी हेडलाइट का डिजाइन सबसे ज्यादा आकर्षित करती है। इसके अलावा इसके फ्यूल टैंक मस्कुलर डिजाइन में है। बाइक का कुल वजन 174 किलोग्राम है।
लेकिन खास बात ये है कि इस बाइक की सीट की ऊंचाई 805mm है, ऐसे में अगर आपकी हाईट 5.5 इंच या इससे कम है तो आपके लिए इस बाइक को राइड करने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है, क्योंकि आपके दोनों पैर जमीन को छू नहीं पायेंगे। इस बाइक में फुली डिजिटल LCD स्पीडोमीटर मिलता है और इसके ठीक बगल में एक छोटी सी स्क्रीन मिलती है जिसे नेविगेशन के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: क्या वैल्यू फॉर मनी है Mahindra XUV 3XO का डीजल वेरिएंट? खरीदने से पहले जानें
संबंधित खबरें
दिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
50 mins agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines