Bajaj Pulsar NS400Z VS Royal Enfield Hunter 350: बाजार में हाई पावर इंजन मोटरसाइकिलों का अलग ही क्रेज है, इनमें बड़ी हेडलाइट के साथ कम्फर्टेबल सीट साइज और डिस्क ब्रेक की सेफ्टी मिलती है।
हाल ही में बजाज ने अपनी नई पावरफुल बाइक Bajaj Pulsar NS400Z को लॉन्च किया है। इसमें हैवी इंजन और स्टाइलिश लुक मिलने के चलते बाइक लवर्स इसे Royal Enfield Hunter 350 से कंपेयर कर रहे हैं। आइए आपको इन दोनों बाइक्स के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।
Bajaj Pulsar NS400Z में लिक्विड कूल्ड इंजन
बजाज की इस बाइक में 373cc का सॉलिड इंजन दिया गया है। इस रेसर लुक बाइक में एलईडी हेडलाइट और डिजाइनर टेललाइट दी गई हैं। इसके फ्रंट और रियर टायर में डिस्क ब्रेक मिलते हैं। Bajaj Pulsar NS400Z में लिक्विड कूल्ड इंजन है, यह इंजन लॉन्ग रूट पर जल्दी से हीट नहीं होता है और हाई माइलेज और पिकअप देने में सपोर्ट करता है। यह बाइक 39.5 bhp की पॉवर और 35 Nm का टॉर्क देती है।
बाइक में चार कलर ऑप्शन और एक वेरिएंट
नई Bajaj Pulsar में फिलहाल केवल एक वेरिएंट ही पेश किया गया है। बाइक में चार कलर ऑफर किए जा रहे हैं, यह बाइक शुरुआती कीमत 1.85 लाख रुपये एक्स-शोरूम में मिलती है। कंपनी ऑनलाइन और शोरूम पर इसकी बुकिंग ले रही है, आप महज 5000 रुपये देकर इसे बुक कर सकते हैं। बाइक के फ्रंट टायर में टेलीस्कोपिक फोर्क और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। इसमें एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप मिलते हैं।
Royal Enfield Hunter 350 में अलॉय व्हील
Royal Enfield की इस बाइक में 13 लीटर का फ्यूल टैंक है, जो इसे लॉन्ग रूट बाइक बनाता है। बाइक में सिंपल हैंडलबार और डिजिटल कंसोल दिया गया है। यह बाइक शुरुआती कीमत 1.49 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। इस बाइक में कंपनी 36.2 kmpl की माइलेज निकलने का दावा करती है, इसमें 349.34 cc का इंजन मिलता है। यह बाइक अलॉय व्हील और बड़े टायर साइज के साथ आती है। इसमें 27 Nm का पीक टॉर्क और डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
51 mins agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines