Bajaj Pulsar NS 400 Update: भारत में बजाज ऑटो अपनी अब तक की सबसे ताकतवर पल्सर को 3 मई को लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले ही इस बाइक की कई जानकारियां और फोटो सामने आ चुकी हैं। यह एक प्रीमियम बाइक होगी जिसमें स्टाइल के साथ कई फर्स्ट इन सेगमेंट फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं।
इस बाइक में कंपनी अपना दमदार इंजन फिट करेगी। नया मॉडल Pulsar NS400 के नाम से आएगा। आइये जानते हैं इस बाइक से जुड़ी कुछ और जानकारियां…
कितनी होगी कीमत?
सोर्स के मुताबिक नई Bajaj Pulsar NS 400 की कीमत करीब 2 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। इसमें ब्लैक, ब्लू, रेड और सिल्वर कलर ऑप्शन मिल सकते है। इस बाइक के जरिये कंपनी प्रीमियम स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में अपनी जगह को मजबूत करना चाहेगी। कल यानी 3 मई को इसकी कीमत का भी खुलासा होगा।
बजाज की आने वाली नई बाइक
इंजन पर सबकी नज़र
नई Bajaj Pulsar NS400 में 373cc का इंजन मिलेगा जोकि 40bhp की पावर और 35Nm का टॉर्क देगा। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिप असिस्ट क्लच मिल सकता है।
माना जा रहा है कि Pulsar NS 400 एक लीटर में 47 kmpl तक की माइलेज दे सकती है। खास बात ये है कि नए मॉडल में जो इंजन मिलेगा, वही इंजन डोमिनार 400 को पावर देता है।
स्पोर्टी डिजाइन और दमदार फीचर्स
Bajaj Pulsar NS 400 में फीचर्स की कोई कमी नहीं रहने वाली है। इसका डिजाइन भी काफी स्पोर्टी होगा। यह यूथ को टारगेट करेगी। इसमें यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, LED हेडलाइट, स्लीक टेललाइट, स्प्लिट सीट और स्प्लिट ग्रैब रेल जैसे फीचर्स मिलेंगे।
इसके अलावा इसके आगे और पीछे के टायर में डिस्क ब्रेक और डुअल-चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। बाइक में एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलेगा जिसमें कई जानकारियां आपको मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: 11,000 में शुरू हुई नई स्विफ्ट की बुकिंग, इस बार होगी सेफ? या फिर कहलाएगी टिन का डिब्बा
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
9 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
13 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
15 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
17 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines