Bajaj Pulsar NS400: जल्द ही बजाज अपनी नई बाइक Pulsar NS400 को पेश करने वाला है। यह बाइक 373.2 cc के इंजन के साथ आने का अनुमान है। इस बाइक में लिक्विड कूल इंजन मिलेगा। यह सिंगल सिलेंडर इंजन है, जो लॉन्ग रूट पर हाई परफॉमेंस देता है। फिलहाल कंपनी ने इस बाइक की लॉन्च डेट और कीमत का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि यह बाइक दिसंबर के अंत या अगले साल 2024 में जनवरी में पेश कर दी जाएगी।
सिंपल हैंडलबार और डिजिटल डिस्प्ले
Bajaj Pulsar NS400 में आगे और पीछे दोनों टायरों पर डिस्क ब्रेक मिलेंगे। यह बाइक फ्यूचरिस्टिक लुक लिए होगी और इसमें एग्रेसिव फ्रंट लुक दिया गया है। बाइक में 40 bhp की पावर और 35 Nm का टॉर्क मिल सकता है। बाइक में लॉन्ग रूट के मद्देनजर आरामदायक सीट डिजाइन और हैंडलबार मिलेगा। बाइक में डिजिटल डिस्प्ले और स्पीडोमीटर मिलेंगे। Bajaj Pulsar NS400 शुरुआती कीमत 2 लाख रुपये एक्स शोरूम से अधिक कीमत पर ऑफर की जा सकती है। शुरुआत में इसका एक ही वेरिएंट मिलेगा।
एलईडी लाइट और ट्यूबलेस टायर
बाजार में यह बाइक Royal Enfield Himalayan, KTM 250 Duke और Suzuki Gixxer 250 जैसी बाइकों के साथ कम्पीट करेगी। इस बाइक में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिल सकता है। बाइक में एलईडी लाइट मिलेंगी। इसमें यंगस्टर्स को ध्यान में रखकर धांसू ग्राफिक्स मिलेंगे। इस बाइक में ट्यूबलेस टायर और अलॉय व्हील मिलेंगे। बाइक में टर्न इंडिकेटर के साथ स्टाइलिश एग्जॉस्ट मिलेगा। बाइक को डैशिंग लुक्स और 10 लीटर से बड़ा फ्यूल टैंक मिलेगा।
800 mm की है सीट हाइट
फिलहाल बाजार में मौजूद हाई पावर बजाज बाइक की बात करें तो कंपनी Bajaj Dominar 400 को ऑफर करती है। यह बाइक 13 लीटर के बड़े फ्यूल टैंक के साथ आती है। बाइक में 373.3 cc का इंजन मिलता है। यह इंजन 30 kmpl तक की माइलेज देता है। इस बाइक की सीट हाइट 800 mm की है। बाइक में 6 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ डिस्क ब्रेक मिलती हैं। Bajaj Dominar 400 शुरुआती कीमत 2.24 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। बाइक में एंटी लॉक लॉकिंग सिस्टम मिलता है। इसमें 39.4 bhp की पावर के साथ 8650rpm और 35 Nm का टॉर्क 7000 rpm देता है। इस बाइक का कुल वजन 187 kg है
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
7 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
9 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
10 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
11 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines