150cc engine Petrol bikes: मिडिल क्लास वर्ग बाजार में 150सीसी सेगमेंट बाइक्स को काफी पसंद करता है, ये बाइक्स हाई माइलेज के साथ डैशिंग लुक्स में आती हैं। रोजमर्रा का काम हो या ऑफिस जाना इन बाइक्स की रनिंग कॉस्ट कम आती है। बाजार में इस सेगमेंट में दो स्मार्ट बाइक्स हैं Bajaj Pulsar NS200 और Yamaha FZ S FI. आइए आपको इन दोनों बाइक्स की कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।
Bajaj Pulsar NS200
बाइक में सिंगल सिलेंडर इंजन है, जो हाई पावर जनरेट करती है। बजाज की यह बाइक सड़क पर 24.13 bhp की पावर और 18.74 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसकी सीट हाइट 805 mm है और इसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 36 kmpl तक की माइलेज निकाल लेती है। Bajaj Pulsar NS200 में तीन वेरिएंट और चार कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं। बाइक शुरुआती कीमत 1.40 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है।
Pulsar NS200 को ये फीचर्स बनाते हैं खास
- एलईडी लाइट और डिजिटल कंसोल
- बाइक में 199cc का इंजन
- 12 लीटर का फ्यूल टैंक और 159.5 kg का वजन
- आगे यूएसडी और पीछे गैस-चार्ज्ड मोनोशॉक सस्पेंशन
- सिंपल हैंडलबार और अलॉय व्हील
- 136 km/h की टॉप स्पीड और 17 इंच के टायर साइज
Yamaha FZ S FI
यह बाइक 1.29 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। बाइक में हाई पावर 149 cc का इंजन दिया गया है, जो सड़क पर 12.2 bhp की पावर और 13.3 Nm टॉर्क जनरेट करती है।यामाहा की इस बाइक में 115 km/h की टॉप स्पीड मिलती है। बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, यह बाइक अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर के साथ आती है।
Yamaha FZ S FI में आते हैं ये धाकड़ फीचर्स
- तीन कलर ऑप्शन और अट्रैक्टिव डुअल टोन सीट
- सिंगल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम
- एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- बाइक में 790 mm की सीट हाइट
- बाइक का वजन 135 kg का है।
- बाइक में एलईडी हेडलाइट और टेललाइट
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
20 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines